विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी में 12वीं मंजिल से नीचे गिरा 12 साल का मासूम, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

ग्रेटर नोएडा की डिजाइन आर्च सोसाइटी में 12 वर्षीय बच्चे की 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। स्वजन ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. 12 वर्षीय बच्चे की 12वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत।

  2. स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस जांच की मांग की।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की डिजाइन आर्च सोसाइटी, साइट-सी में 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में 12वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई।

स्वजन का आरोप है कि बच्चा अपने टावर से नहीं, बल्कि दूसरे टावर से नीचे गिरा है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

स्वजन ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।