2011 से नोएडा में सेवा दे रहे डॉ. तृतीय कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब शामली की सुधारेंगे 'सेहत'
गौतमबुद्ध नगर जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना को शामली का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। उन्होंने 2011 से ...और पढ़ें

सोमवार देर रात में शासन से उनकी नियुक्ति पत्र आने के बाद नोएडा जिला अस्पताल में उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
HighLights
डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना शामली के नए सीएमओ नियुक्त।
नोएडा जिला अस्पताल में 2011 से दे रहे थे सेवा।
कोरोना काल में निभाई थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, मिली सराहना।
जागरण संवाददाता, नोएडा। शासन ने गौतमबुद्ध नगर जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं एनेस्थेटिक डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना को जनपद शामली का मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया है। सोमवार देर रात में शासन से उनकी नियुक्ति पत्र आने के बाद नोएडा जिला अस्पताल में उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया।
2011 से जिला अस्पताल में एनेस्थेटिक एवं वरिष्ठ चिकित्सक के रूप में तैनात हुए डॉ. तृतीय कुमार सक्सेना कई गंभीर स्थिति में अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का बखूबी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के समय अस्पताल में अपनी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ दायित्व का निर्वहन करते हुए सैंकड़ों मरीजों का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। उनकी मेहनत और लगन को देखते हुए शासन से भी जमकर सराहना मिली थी।
उत्तर प्रदेश चिकित्सा अनुभाग के विशेष सचिव रवि रंजन ने डॉ. तृतीय कुमार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से जनपद शामली में मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के लिए कहा है। दैनिक जागरण से बातचीत में डॉ. तृतीय कुमार ने बताया कि बुधवार को वह शामली पहुंचकर अपना पद ग्रहण करेंगे। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली और शासन की योजनाओं की समीक्षा कर जनपद वासियों के हित में निर्णय करेंगे।
उन्होंने कहा कि शामली के मरीजों का प्राथमिकता पर इलाज करना और शासन की योजनाओं का सही प्रचार प्रसार कर जरूरतमंद लोगों को लाभान्वित कराना सबसे पहले काम होगा। उधर, डॉ. तृतीय कुमार को नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. असद महमूद और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के प्रधान सहायक फरीद बाबू समेत अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।