विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किराए के मकान में आतंकी साजिश रच रहा था विकास, ग्रेटर नोएडा के छपरौला गांव का निकला कनेक्शन

Updated: Sun, 05 Apr 2026 09:33 AM (IST)

एटीएस ने एक आतंकी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसमें छपरौला निवासी पपला का बुलंदशहर निवासी दोस्त विकास उर्फ रौनक भी शामिल है। एटीएस के अनुसार विकास छपरौला में किराए पर रहता था।

वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट l सौ. इंटरनेट मीडिया

वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट l सौ. इंटरनेट मीडिया

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। एटीएस द्वारा आतंकी गिरोह के चार सदस्यों को धरा गया है। इसमें मेरठ के दो आतंकियों समेत छपरौला निवासी पपला का बुलंदशहर निवासी दोस्त विकास उर्फ रौनक भी शामिल है।

वहीं, जांच में पता चला कि विकास भी यहीं पर किराए के मकान में रहता था, लेकिन वह किसके मकान में और कहां पर रहता था, फिलहाल अभी तक स्थानीय पुलिस भी पता नहीं लगा सकी है। मोहल्ले के लोग भी विकास को कभी देखने या पहचानने से मना कर रहे हैं।

किराए पर रहता था विकास

एटीएस की कार्रवाई में पपला और विकास का पता छपरौला की रामविहार कॉलोनी की गली नंबर दो बताया गया है। आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस शुक्रवार देर रात तक विकास किराए के किस मकान में रहता था, पता लगाने का प्रयास करती रही।

पूछताछ करने पर डरे और सहमे नजर आए मां व बेटा

पुलिसकर्मी ने एक घर के बाहर बैठी दो महिलाओं से पूछा की विकास क्या इसी घर में रहता है। महिला ने हामी भरते हुए कहा उसका बेटा है और घर पर ही है। बेटे को बुलाया तो वह दूसरा विकास निकला, लेकिन तब तक मां व बेटे पूछताछ से काफी डरे सहमे नजर आए।

उधर, पपला के घर के आसपास की तीन से चार गलियों में महिलाओं और युवकों को आतंकी विकास की फोटो भी दिखाई गई, लेकिन किसी ने भी उसे कभी वहां पर देखने या पहचाने की बात से इनकार कर दिया।

झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती है मां

सूत्रों का कहना है कि एटीएस के अधिकारियों को पपला ने ही विकास को रामबिहार कॉलोनी की गली नंबर दो में किराए के मकान में रहने की जानकारी दी थी। यह भी बताया था कि उसकी मां लोगों के घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है।

यह भी पढ़ें- 'आतंकियों से जुड़ा होगा, कभी सोचा ना था', झांकी में सुदामा बन करता था डांस; खुलासा होने पर लोग हैरान

प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार का कहना है कि विकास उर्फ रौनक मूल रूप से बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली अंतर्गत रजापुर गांव का रहने वाला है। वह करीब 15 सालों तक हरियाणा में रहा और कुछ माह से छपरौला में किराए के मकान में मां के साथ रह रहा था। किसके मकान में और कहां पर रहता था, फिलहाल जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- आतंकी नेटवर्क से जुड़ा ग्रेटर नोएडा का पपला, 6 महीने से था लापता और बदल गया था रहन-सहन