आम आदमी पार्टी ने ग्रेटर नोएडा में मतदाता सूची और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल
आम आदमी पार्टी ने ग्रेटर नोएडा में जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी के नेतृत्व में मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाल पर उठाए सवाल
HighLights
आप ने ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल।
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच की मांग।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष परशुराम चौधरी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पर एसआइआर, मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से संबंधित मुद्दों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
पार्टी ने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने की आशंकाओं, एसआइआर प्रक्रिया, चुनावी डेटा एवं साफ्टवेयर में बदलाव तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े सवालों को उठाते हुए पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है
नेताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का मताधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है। मतदाता का नाम उचित प्रक्रिया और सत्यापन के बिना सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। चुनावी व्यवस्था को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाए रखना आवश्यक है।
परशुराम चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी आवाज लगातार उठाती रहेगी।
वोट की ताकत सर्वोपरि
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की ताकत सर्वोपरि है और मताधिकार को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर श्रीपाल, नवीन भाटी, दिलदार अंसारी, स्वाति सिन्हा, राहुल सेठ, विवेक भाटी आदि मौजूद रहे।
