विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरनगर के भूराहेड़ी में हाईवे पर जलभराव, नाला हुआ ओवरफ्लो... शिवभक्तों को उठानी पड़ रही परेशानी

By Jishan Mohamad Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 02 Aug 2026 12:46 PM (IST)

मुजफ्फरनगर में भारी बारिश के कारण भूराहेड़ी चेकपोस्ट हाईवे और ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया है। इससे शिवभक्तों और ...और पढ़ें

पुरकाजी में पुराने हाईवे पर ब्लाक के बाहर बरसात के पानी से ओवरफ्लो नाला व बरसात के पानी से गुजरते कांवड़िये। जागरण

पुरकाजी में पुराने हाईवे पर ब्लाक के बाहर बरसात के पानी से ओवरफ्लो नाला व बरसात के पानी से गुजरते कांवड़िये। जागरण

HighLights

  1. भूराहेड़ी चेकपोस्ट हाईवे पर भारी जलभराव की स्थिति।

  2. शिवभक्तों को पानी भरे हुए रास्तों से गुजरना पड़ रहा।

संवाद सूत्र, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे व देहात में सुबह के समय बरसात होने से भूराहेड़ी चैक पोस्ट हाईवे व कस्बे, गावों की गलियों में पानी भर गया। नागरिक व ग्रामीणों को इससे भारी परेशानी रही। हालांकि गर्मी से निजात मिली है। दिन में हल्की धूप निकलने के साथ ही तपिश वाली गर्मी रही है। आकाश में काले बादल छाए रहे।

रविवार की सुबह मूसलाधार बरसात से कस्बे समेत कम्हेडा, तुगलकपुर, भोजाहेड़ी, पुरकाजी देहात की गली मुहल्लो में पानी भर गया। इससे लोगों को भी चलने फिरने में परेशानी हुई। वहीं शिवभक्तों को हाइवे, भूराहेड़ी बार्डर के हाईवे पर भरे हुए पानी से गुजर कर जाना पड़ रहा है। इसके अलावा पुरकाजी ब्लाक के सामने नाले में सुबह के समय हुई बरसात का 4 फीट पानी पानी भर जाने से नाला ओवरफ्लो हो गया है जिस कारण पानी नाले से बाहर निकल गया। नाले की सफाई न होने के कारण जल की निकासी नहीं हो पा रही है।

नाले में अधिक पानी भरा होने के कारण किसी भी दुर्घटना की आशंका है। बराबर से कांवडिए गुजर रहे है। इसके साथ फलौदा के सड़क किनारे भी बरसात का पानी ठहर गया। जिससे शिवभक्त इसी पानी के बीच से गुजरने के लिए मजबूर है।