Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मीना से शादी करना चाहता था हाशिम, नसीम करता था विरोध... बात बिगड़ी और फिर यूं मिली मौत

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:44 PM (IST)

    बुढ़ाना में नसीम की हत्या उसकी पत्नी मीना और हाशिम के प्रेम संबंधों के विरोध के चलते हुई। हाशिम मीना से शादी करना चाहता था, जिसके कारण उसने नसीम पर बु ...और पढ़ें

    बुढ़ाना में हाथ में बुगदा लेकर भागता हाशिम उर्फ आसिम। वीडियो ग्रैब।

    बुढ़ाना में हाथ में बुगदा लेकर भागता हाशिम उर्फ आसिम। वीडियो ग्रैब।

    HighLights

    1. हाशिम मीना से शादी करना चाहता था, नसीम विरोध करता था।

    2. बुढ़ाना में बुगदे से हमला कर नसीम की हत्या की गई।

    3. सीसीटीवी फुटेज में झड़प और हमले का दृश्य कैद हुआ।

    संवाद सूत्र, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। मेरठ में अपने स्वजन को छोड़ नसीम पत्नी और बच्चों की खुशी की खातिर बुढ़ाना में रहने लगा था। उसकी पत्नी मायके के बजाय ननिहाल में रहने की जिद करती थी। इस जिद के आगे नसीम विवश था। लगभग ढाई साल पहले दंपती आरोपित हाशिम के मकान के निकट किराए पर रहता था। यहां पर मीना और हाशिम के बीच नजदीकियां बढ़ने पर प्रेम संबंध बन गए। इसका पता लगने पर नसीम वहां से मकान खाली कर लगभग 500 मीटर दूर रहने लगा। इसके बाद भी मीना और हाशिम के बीच बातचीत बंद नहीं हुई।

     

    शनिवार को आरोपित गली में आया तो नसीम उसके पीछे दौड़ पड़ा। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित फुटेज में साफ दिख रहा है कि पहले दोनों में झड़प हुई, उसके बाद आरोपित ने पहला वार नसीम के सिर पर किया। इससे वह नाली में गिर गया। तब आरोपित ने बुगदे (मांस काटने का औजार) से ताबड़तोड़ वार किए। आरोपित मीना से शादी करना चाहता था, लेकिन नसीम इसका विरोध करता था।

    मेरठ के लक्खीपुरा निवासी 28 वर्षीय नसीम उर्फ तालिब पुत्र तौसीफ ने अपने स्वजन को छोड़कर पत्नी मीना की खुशी की खातिर बुढ़ाना में ठिकाना बनाया था। मीना अपने मायके में रहना नहीं चाहती थी। वह ननिहाल में रहना पसंद करती थी। लगभग ढाई साल पहले नसीम व मीना आरोपित हाशिम के घर के निकट ही किराए पर रहते थे। यहां पर डी-फार्मा के छात्र हाशिम उर्फ आसिम का घर आना-जाना आरंभ हो गया।

    शुरुआत में नसीम ने नई जान-पहचान होने पर सहन किया, लेकिन आरोपित और मीना के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसका पता लगने पर नसीम ने मकान खाली कर दूसरे स्थान पर ले लिया था। बताया कि यहां भी आरोपित का आना-जाना नहीं थमा। नसीम के सूरत जाने के बाद आरोपित मीना से मिलता था। दोनों में प्रेम संबंध होने के कारण आरोपित हाशिम मीना से निकाह करना चाहता था। इस कारण नसीम पत्नी और बच्चों को अपने साथ सूरत ले जाने की जिद पर अड़ा था।

    खबरें और भी

    शनिवार सुबह आरोपित गली में घूम रहा था। इसका नसीम ने विरोध किया और उसके पीछे दौड़ पड़ा। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में साफ है कि आरोपित अपने हाथ में बुगदा लेकर भाग रहा है और उसके पीछे नसीम दौड़ा आ रहा है। इसी बीच दोनों में पहले झड़प हुई, उसके बाद आरोपित ने बुगदा नसीम के सिर पर मार दिया। इससे वह नाली में गिर गया। जमीन पर गिरे नसीम पर आरोपित ने ताबड़तोड़ प्रहार किए।

    आरोपित शुक्रवार शाम से ही थैले में बुगदा लेकर घूम रहा था। इंस्पेक्टर बुढ़ाना सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपित हाशिम और मीना के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपित युवक मीना से शादी करना चाहता था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपित के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई जा रही है।

    बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    मां के प्रेम संबंध के कारण दो बच्चों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए छिन गया। गली-मुहल्ले में इसको लेकर लोगों में चर्चा है। युवक के भाई ने मीना पर अपने प्रेमी से उसके भाई नसीम की हत्या कराए जाने का आरोप लगाया है। आरोपित पत्नी भी पति के साथ इलाज कराते हुए दौड़ती रही। पहले वह सीएचसी पहुंची और उसके बाद मेरठ के मेडिकल कालेज के अस्पताल में साथ गई। पुलिस उसकी भूमिका की जांच में लगी है।