मुजफ्फरनगर में अजरुल ने अजय बनकर की शादी, मतांतरण का दबाव बनाने का आरोप; आरोपित और ग्राम प्रधान समेत 10 अज्ञात पर FIR
मुजफ्फरनगर में अजरुल अंसारी ने अजय बनकर एक हिंदू महिला से शादी की, जिसके बाद उस पर मतांतरण का दबाव बनाने और मारपीट का आरोप लगा। पुलिस ने मुख्य आरोपी, ...और पढ़ें

HighLights
अजरुल ने अजय बनकर हिंदू महिला से की शादी।
महिला पर मतांतरण का दबाव, मारपीट का आरोप।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ग्राम प्रधान व 10 अज्ञात पर केस।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। मुस्लिम युवक ने हिंदू बनकर मध्य प्रदेश की महिला से शादी कर ली। शादी के बाद आरोपित युवक दिल्ली, गाजियाबाद, साहिबाबाद में किराए पर कमरा लेकर उसे साथ रखता रहा। अब वह उसे लेकर गांव आया तो युवक की असलियत सामने आ गई। महिला का आरोप है कि आरोपित के स्वजन ने उसके साथ मारपीट की तथा उस पर मतांतरण का दबाव बनाया।
इन्कार करने पर उसे बंधक बना लिया। मंगलवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित एसएसपी से मिली। पुलिस ने आरोपित, उसकी मां व ग्राम प्रधान तथा 10 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी कार्यालय पहुंची मप्र के नरसिंहपुर निवासी महिला ने बताया कि वह गांव उमरपानी में स्थित कोल्हू पर काम करती थी। मुजफ्फरनगर निवासी अजरुल अंसारी ने उसे अजय उर्फ अज्जू बनकर डेढ़ साल पहले प्रेमजाल में फंसा लिया।
फरवरी में गुरुग्राम ले आया आरोपित
आरोपित उसको इसी वर्ष फरवरी में गुरुग्राम ले आया। यहां एक मंदिर में शादी की। महिला का कहना है कि शादी के बाद आरोपित अजरुल उसे लेकर दिल्ली, गाजियाबाद व साहिबाबाद क्षेत्र में किराए के मकान में रहता रहा। सोमवर को वह उसे अपने गांव खामपुर लेकर आया, जहां उसकी असलियत सामने आई। महिला का आरोप है कि यहां युवक ने मतांतरण का दबाव बनाया।
इन्कार करने पर उसे घर में नहीं रखने की धमकी दी। आरोप है कि ग्राम प्रधान आमिर ने भी उसे धमकाते हुए मारपीट की। महिला ने युवक की हरकत का विरोध किया तो उसकी मां और मुहल्ले की महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। बाद में उसके किराए के पैसे देने के बहाने एक घर में ले गए और बंधक बना लिया। मंगलवार सुबह बरसात के बीच किसी तरह वह वहां से निकली और हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार के पास पहुंची।
खबरें और भी
उसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ताओं को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी। महिला की तहरीर के आधार पर छपार थाने पर आरोपित अजरुल अंसारी, उसकी मां, साबिर व ग्राम प्रधान आमिर तथा 10 अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने महिला का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। महिला ने थाने के एक दारोगा पर भी धमकाने का आरोप लगाया है। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि महिला को राखी वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। बुधवार को उसके कोर्ट में बयान होंगे। इसके बाद मुकदमे में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
मामले में मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के सभी आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -अमृत जैन, एसपी सिटी