Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरनगर में ससुराल आए युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या, इलाके में सनसनी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 03:30 PM (IST)

    मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में ससुराल आए युवक तालिब की पड़ोसी हासिम ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में युवक की हत्या।

    2. धारदार हथियार से हमला, सिर और चेहरे पर चोटें।

    3. आरोपी मृतक की पत्नी का प्रेमी बताया जा रहा।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। ससुराल में आए युवक पर पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित ने लगातार कई वार किए, जिसमें युवक का सिर फट गया और चेहरे पर भी गंभीर चोट आई।

    स्वजन घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल युवक तालिब निवासी लक्खीपुरा मेरठ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    घटना बुढ़ाना  कस्बे के नई बस्ती में शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृतक के भाई की ओर से आरोपित हासिम के विरुद्ध तहरीर दी गई है।

    बताया जा रहा है कि आरोपित मृतक की पत्नी का प्रेमी था। कुछ दिनों से तालिब अपनी ससुराल में ही आया हुआ था। आरोप है कि वह प्रेमी के साथ टोका टाकी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ा, खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात; भैंसलीवाला गांव जलमग्न

    खबरें और भी