Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    साहब माफ कर दो... मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगते ही गिड़गिड़ाया बदमाश

    By Dilshad Ali Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 06:37 AM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरनगर में नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक गैंगस्टर सरताज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। ...और पढ़ें

     

    HighLights

    1. मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े।

    2. गैंगस्टर सरताज पैर में गोली लगने से घायल हुआ।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ में गैंग्सटर समेत दो बदमाश पकड़े हैं। दोनों बदमाश मिलकर घरेलू सामान और इलेक्ट्रिक उपकरण, तार चोरी करते थे। पैर में गोली लगने के बाद बदमाश पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता नजर आया।

    घायल बदमाश ने पुलिस के सामने अपने अपराधों की माफी मांगने के साथ पुन: चोरी नहीं करने की हामी भरी। बदमाशों के कब्जे से रेहड़ा, चोरी के तार बरामद हुए।

    थाना प्रभारी नई मंडी आनंददेव मिश्रा ने बताया कि रविवार देर रात को पुलिस नसीरपुर-गढ़ी गांव के मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। तभी स्कूटर काटकर बनाए गए रेहड़ा लेकर दो बदमाश आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेज गति से भागने लगे और रेहड़ा छोड़कर खेतों में घुस गए।

    बदमाशों ने पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश सरताज पुत्र सत्तार निवासी मदीना कालोनी, सिविल लाइंस पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी फुरकान पुत्र अकबर निवासी हाजीपुरा, सिविल लाइंस को पकड़ लिया।

    बदमाशों के कब्जे से रेहड़ा, चोरी किया गया विद्युत तार समेत एक तमंचा बरामद हुआ। दोनों बदमाश घरेलू सामान समेत इलेक्ट्रिक उपकरण चोरी करते थे। बदमाश सरताज पर गैंगस्टर समेत विभिन्न अपराधों में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि बदमाश फुरकान पर दो मुकदमे दर्ज हैं।

    खबरें और भी

    पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया। दोनों बदमाशों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेजा गया।

    महिला के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज

    भोपा: जनपद हरिद्वार के कस्बा ज्वालापुर निवासी महिला नाहिद परवीन ने भोपा थाने पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते रविवार को वह अपने शौहर, बहन व बहनोई के साथ गांव सीकरी में स्थित मायका में आई थी। जैसी वह अपने घर में जाने लगे तो आरोप है कि तभी पड़ौसी जान मोहम्मद कुरैशी व आस मौहम्मद कुरैशी द्वारा गाली गलौज करने लगे।

    विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपित परिवार के लोगों से ईष्या रखते हैं। प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित जान मोहम्मद कुरैशी व आस मोहम्मद कुरैशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।