Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण के चलते रेलवे फाटक बंद, अस्थायी रास्ते की मांग; आवागमन ठिठका

    By Basant Gautam Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 28 May 2026 04:51 PM (IST)

    खतौली के टबीटा-टिटौड़ा मार्ग पर ओवरब्रिज और अंडरपास निर्माण के चलते रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का स ...और पढ़ें

    खतौली के टबीटा गांव के पास उत्तर रेलवे द्वारा रास्ता बंद होने का लगाया गया बोर्ड। जागरण

    खतौली के टबीटा गांव के पास उत्तर रेलवे द्वारा रास्ता बंद होने का लगाया गया बोर्ड। जागरण

    HighLights

    1. टबीटा-टिटौड़ा मार्ग पर रेलवे फाटक निर्माण के कारण बंद।

    2. ग्रामीणों, छात्रों को आवागमन में हो रही भारी परेशानी।

    3. स्थानीय लोगों ने अस्थायी वैकल्पिक रास्ते की मांग की।

    संवाद सहयोगी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। टबीटा-टिटौड़ा मार्ग पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते रेलवे फाटक को बंद किया गया है। हालांकि किसी भी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं है। फाटक बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता देने की मांग की है।

    क्षेत्र में टबीटा फाटक पर ओवरब्रिज व अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उत्तर प्रदेश सेतु निगम और रेलवे विभाग कार्य करा रहा है। निर्माण कार्य के चलते रेलवे फाटक को बंद किया गया है। फाटक बंद रहने से इस मार्ग से टबीटा, टिटौड़ा, ककराला आदि गांव के ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को खतौली, मेरठ व मुजफ्फरनगर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    लोगों को कई-कई किमी चक्कर काटकर संपर्क मार्गों और अन्य गांवों से आना-जाना पड़ रहा है। बताया कि फाटक बंद होने से रिश्तेदार भी आने से कतरा रहे हैं। कांग्रेस नेता बालिस्टर मोतला, अशोक, सुभाष, रविंद्र, सुभाष, धर्मवीर आदि ने रेलवे फाटक या उसके आसपास आवागमन के लिए अस्थाई रास्ता दिए जाने की मांग की है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो सके।

    उत्तर रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर मेरठ सतेंद्र कुमार का कहना है कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास का निर्माण कार्य गति से चल रहा है। किसानों के गन्ने और गेहूं की फसल की कटाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी के दृष्टिगत रेलवे फाटक बंद कार्य आरंभ किया गया है। जुलाई माह तक अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

    खबरें और भी