CISCE Result 2026: 10वीं में आरव और 12वीं में वत्सल बने मुजफ्फरनगर के जिला टॉपर
CISCE Result 2026: सीआइएससीई के 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित हो गए हैं। मुजफ्फरनगर में 10वीं में आरव उपाध्याय और 12वीं में वत्सल गोयल ने जिला टॉप कि ...और पढ़ें

12 वीं के वत्सल गोयल को मिठाई खिलाते पिता व दसवीं परीक्षा के टाॅपर आरव उपाध्याय को मिठाई खिलाते सेंट थामस स्कूल के प्रधानाचार्य। जागरण
HighLights
10वीं में आरव उपाध्याय ने 98.6% अंक प्राप्त किए।
12वीं में वत्सल गोयल ने 98% अंक प्राप्त किए।
संवाद सहयोगी, खतौली (मुजफ्फरनगर)। सीआइएससीई (काउंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) की परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया। 10वीं कक्षा में 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ आरव उपाध्याय और 12वीं कक्षा में वत्सल गोयल 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टाॅपर बने हैं।
होनहारों की सफलता पर स्कूल व स्वजन ने जश्न मनाया। शिक्षकों ने शिखर छूने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका हौंसला बढ़ाया। वहीं, अभिभावकों ने शिक्षकों को मिठाई खिलाकर उनका मान बढ़ाया।
जिले में एक मात्र खतौली में सेंट थामस स्कूल इस बोर्ड से संबद्ध है। यहां 10वीं कक्षा की परीक्षा में 99 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुई थीं। इनमें से 27 ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 98.6 प्रतिशत अंक पाकर आरव उपाध्याय ने प्रथम, सुहाना सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय व अनुष्का अहलावत ने 97.6 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
वहीं, 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 57 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए और सभी ने उत्तीर्ण होकर शत प्रतिशत परिणाम का कीर्तिमान कायम किया है। वत्सल गोयल 98 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, सोफिया नाज ने 97.75 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय व रविकांत ने 97.25 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- CISCE Result: दसवीं में आदित और इंटर में अभय शामली के जिला टाॅपर
प्रधानाचार्य थामसन थामस ने कहा कि यह पल स्कूल के लिए सौगात से भरा है। छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। होनहार विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनका हौंसला बढ़ाया गया। अभिभावकों और शिक्षकों में भी बच्चों की सफलता से जश्न का माहौल है۔