Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी बचाने सामने आए अखिलेश, 23 जुलाई को रामपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:25 AM (IST)

    रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आदेश की कार्रवाई राजनीतिक रंग ले चुकी है।

    समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 23 जुलाई को अपने नेताओं का प्रतिनिधिमंडल भेजने का ऐलान किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग करेगा।

    प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के साथ मुरादाबाद में कांठ विधायक कमाल अख्तर, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, मुरादाबाद देहात से हाजी नासिर कुरैशी, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान से अलावा विधायक शाहिद मंजूर, अताउर्रहमान, शहजिल इस्लाम अंसारी, रफीक अंसारी, अतुल प्रधान, पंकज कुमार मलिक और संभल से पिंकी सिंह, इकबाल महमूद और राम खिलाड़ी सिंह यादव आदि शामिल रहेंगे।

    सपा ध्वस्तीकरण रोकने की मांग करेगा

    इसके अलावा मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, बरेली के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव तथा कई पूर्व विधायक भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग करेगा और इसके बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजेगा।

    सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यालय ज्ञाप में कहा है कि जौहर विश्वविद्यालय के भवनों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई देश के शैक्षिक ढांचे और शिक्षा के अधिकार की संवैधानिक भावना के विपरीत है।

    Jauhar-University-1784110925170-1784502066278

    इससे गरीब, पिछड़े और दलित वर्ग के हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी। सपा ने दावा किया है कि विश्वविद्यालय में प्रदेश ही नहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से सभी धर्मों के छात्र-छात्राएं कम फीस पर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और ऐसे संस्थान को नुकसान पहुंचाना शिक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर झटका होगा।

    खबरें और भी

    पार्टी इस पूरे मामले को केवल एक विश्वविद्यालय का मुद्दा नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक न्याय से जुड़ा सवाल बताकर सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है।

    23 जुलाई को रामपुर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल

    ऐसे समय में जब जौहर विश्वविद्यालय को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई चर्चा में है, सपा का यह कदम राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें 23 जुलाई पर टिकी हैं, जब रामपुर में प्रशासन और विपक्ष आमने-सामने नजर आ सकते हैं।

    कांठ विधायक कमाल अख्तर ने बताया कि जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के लिए सपा संघर्ष करेगी। जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर बात करने के लिए 23 को सपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल रामपुर जाएगा।

    यह भी पढ़ें- आजम खान ने जिसे कहा था 'तनखैया', उसी के हाथ अब जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों का भविष्य