Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भतीजे के प्यार में पति का मर्डर: जेल की बैरक में रात भर रोती रहीं दो सगी बहनें, अपनों ने भी मोड़ा मुंह

    Updated: Tue, 26 May 2026 05:46 PM (IST)

    मुरादाबाद में पत्नी आंचल और उसकी बहन शिखा ने अपने प्रेमियों संग मिलकर पति पवन ठाकुर की हत्या की। गिरफ्तारी के बाद जेल में दोनों बहनें रात भर रोती रहीं ...और पढ़ें

    साली शिखा और हत्यारोपित पत्नी आंचल का फोटो

    साली शिखा और हत्यारोपित पत्नी आंचल का फोटो

    HighLights

    1. पुलिस ने दोनों बहनें और उनके प्रेमियों को गिरफ्तार कर भेजा था जेल

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। भतीजे से शादी की खातिर पत्नी ने पति को करंट देकर और जहरीला पदार्थ पिलाकर अपने पति की हत्या करने वाली आंचल और उसकी बहन शिखा इन दोनों के प्रेमी अंकित और अजय दिवाकर को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

    जेल प्रशासन के अनुसार पूरी रात दोनों बहनें अपनी बैरक में बैठी हुई रोती रही। अन्य बंदियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। उधर सोमवार को दोनों के स्वजन उनसे मुलाकात करने के लिए जेल में नहीं पहुंचे।

    कृषि विभाग कार्यालय स्थित कुंदनपुर मझोला फैक्ट्री के पास रहने वाले पवन ठाकुर मूलरूप से बगी गोधनपुर मैनाठेर के रहने वाले थे। पवन के दूसरे भाई देवेंद्र लाइनमैन हैं। वह परिवार संग चौधरी चरण सिंह चौक के पास रहते हैं। साल 2020 में पवन की शादी संभल के हजरतनगर गढ़ी के गांव बटुवा निवासी आंचल से हुई।

    दो वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। दो साल से आंचल का पवन के सगे तहेरे भाई के बेटे (भतीजे) अंकित से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छह माह पूर्व पवन को इस बात की भनक लग गई जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया था। आंचल की बहन शिखा का जयंतीपुर बालाजी मंदिर मझोला निवासी अजय दिवाकर से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

    खबरें और भी

    शिखा भी बीते कई माह से बहन आंचल के घर रह रही थी। शुक्रवार शाम जब पवन काम कर घर लौटे तो पत्नी ने पहले विवाद शुरू किया। फिर चारों ने मिलकर पवन को बंधक बनाया और करंट दिया। इस बीच उसे जबरन जहर पिलाया गया जिससे मौत के बाद उसे खुदकुशी का रूप दिया जा सके। रात भर शव घर में पड़ा रहा।

    पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई देवेंद्र ठाकुर के शिकायती पत्र पर मृतक की पत्नी आंचल इसके प्रेमी अंकित, बहन शिखा और इसके प्रेमी अजय दिवाकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को चारों आरोपितों को जेल भेज दिया था। जेल में जाने के बाद दोनों बहनें अपनी बैरक में एक कोने में बैठी रही।

    बार-बार पूरी रात रोती रही। सोमवार को सुबह दोनों अपने बैरक से बाहर भी नहीं आए। खाना भी बहुत कम खाया। उधर स्वजन ने भी दोनों बहनों की मुलाकात नहीं की। जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की सोमवार को कोई मुलाकात नहीं हुई।


    यह भी पढ़ें- भतीजे से इश्क में अंधी हुई पत्नी; पहले बंधक बनाकर दिया करंट, फिर जबरन पिलाया जहर