विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर के सामने जुटे जुआरियों ने गर्भवती को पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज

Updated: Thu, 02 Oct 2025 10:45 PM (IST)

कुंदरकी के मौसमपुर गांव में तेजवीर सिंह के घर पर 28 सितंबर को एक कार्यक्रम था। आरोप है कि घर के बाहर जुआ खेल रहे जुआरियों का तेजवीर सिंह ने विरोध किया ...और पढ़ें

घर के सामने जुटे जुआरियों ने गर्भवती को पीटा। जागरण
घर के सामने जुटे जुआरियों ने गर्भवती को पीटा। जागरण

संवाद सूत्र, कुंदरकी । मौसमपुर गांव निवासी तेजवीर सिंह के घर पर 28 सितंबर को कार्यक्रम था। परिवार में पिंकी, विक्रम सिंह व मोहिनी सागर आदि खुशिया मना रहे थे।

आरोप है कि रात्रि उनके घर के बाहर जुटे जुआरी जुआ खेल रहे थे। तेजवीर सिंह ने जिसका विरोध जताया।

आरोप है कि आरेापित डेविड, बिट्टू, राजन, रविंद्र गुस्सा हो गए और उन्होंने गर्भवती महिला समेत सभी की पिटाई कर दी। पुलिस ने पिंकी की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।