Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेकअप शौकीनों को बड़ा झटका! लिपस्टिक से लेकर काजल तक सब महंगा, देखें नई रेट लिस्ट

    Updated: Tue, 26 May 2026 03:23 PM (IST)

    कॉस्मेटिक उत्पादों के दाम 10-20% बढ़ने से महिलाओं और युवतियों का ब्यूटी बजट बिगड़ गया है। लिपस्टिक, काजल, फाउंडेशन जैसे ब्रांडेड उत्पादों की कीमतें बढ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    प्रतीकात्‍मक च‍ित्र

    HighLights

    1. महिलाओं और युवतियों का बिगड़ा ब्यूटी बजट, ब्रांडेड कास्मेटिक खरीदना हुआ महंगा

    जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। ब्यूटी आयल के दाम बढ़ने और ब्रांडेड कास्मेटिक उत्पादों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शहर की दुकानों में लिपस्टिक, काजल, फाउंडेशन, प्राइमर और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर महिलाओं और युवतियों के मासिक ब्यूटी बजट पर पड़ रहा है। शादी समारोह और पार्टी सीजन में मेकअप उत्पादों की मांग बढ़ने के बीच महंगाई ने ग्राहकों की परेशानी बढ़ा दी है।

    कांठ रोड, नवीननगर, गंज बाजार, बुध बाजार, कपूर कंपनी और सिविल लाइंस क्षेत्र की कास्मेटिक दुकानों पर ब्रांडेड उत्पादों के नए रेट लागू हो चुके हैं। विक्रेताओं के अनुसार लेक्मे, मैबलिन, कलरबार, नायका, शुगर और फेसिस जैसी कंपनियों ने कई उत्पादों के दाम बढ़ाए हैं।

    C-503-1-BRY1200-507790

    पहले 360 रुपये में मिलने वाली लिक्विड ब्रश फारेवर लिपस्टिक अब 399 रुपये में बिक रही है। सबसे अधिक डिमांड में रहने वाला आईकानिक काजल 190 से बढ़कर 225 रुपये में मिल रहा है। वहीं मस्कारा, नेल पालिश और स्किन केयर उत्पादों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    विक्रेताओं का कहना है कि ब्यूटी आयल, केमिकल और पैकेजिंग सामग्री महंगी होने से कंपनियों की लागत बढ़ी है। इसके साथ ही जीएसटी 12 से 18 फीसदी होने और परिवहन खर्च बढ़ने का असर भी बाजार कीमतों पर पड़ा है।

    खबरें और भी

    कॉस्मेटिक उत्पादों की नई और पुरानी दरें

    उत्पाद का नाम पहले की कीमत (₹) अब की कीमत (₹) बढ़ोतरी (₹)
    लिक्विड ब्रश फारवेर लिपस्टिक 360 399 +39
    आईकानिक काजल 190 225 +35
    लेक्मे फाउंडेशन 270 399 +129
    काम्पैक्ट 170 210 +40
    प्राइमर 399 499 +100
    नेल पालिश 149 199 +50
    मस्कारा 275 375 +100
    स्किन केयर प्रोडक्ट 500 600 +100

    अधिकांश ब्रांडेड कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में रेट बढ़ाए हैं। कच्चे माल और जीएसटी बढ़ने से लागत बढ़ी है, जिसका असर बाजार पर पड़ा है। अब खरीददार भी दाम बढ़ने के कारण पूछ रहे हैं। - भारत नागपाल, कास्मेटिक विक्रेता।

    ब्रांडेड कंपनी के प्रोडक्ट के साथ नए रेट अपडेट होकर आ रहे हैं। ऐसे में ग्राहक को समझाना भी मुश्किल हो जाता है कि दाम क्यों बढ़े हैं। कई बार तो बहस भी करने लगते हैं लेकिन रेट अपडेट हो रहे हैं। - मोहित, कास्मेटिक विक्रेता।

    महंगाई का असर ब्यूटी प्रोडक्ट पर दिखने लगा है। हम पहले जो काजल और अन्य सामान खरीदते थे। उसके दाम 10 से 20 फीसदी बढ़े हैं। - सिमरन ढींगरा, मानसरोवर।

    ब्यूटी प्रोडक्ट भी महंगे हो रहे हैं। महंगाई का असर हर तरफ दिख रहा है। काजल, नेल पेंट और ब्यूटी क्रीम आदि सबके दाम बढ़े हैं। - दीपिका कालरा, मानसरोवर।

    यह भी पढ़ें- सावधान! 'कॉकरोच जनता पार्टी' ज्वाइन करने के चक्कर में खाली हो सकता है बैंक खाता, मुरादाबाद में बड़ा खुलासा