मीरजापुर के चुनार में समरसता का संदेश लेकर निकली संत रविदास की कलश वंदन यात्रा
मीरजापुर के चुनार में भाजपा ने संत रविदास की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली। विधायक अनुराग सिंह ने वाराणसी से लाई ...और पढ़ें

चुनार में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली समरसता कलश यात्रा।
HighLights
भाजपा ने चुनार में समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश यात्रा निकाली।
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष का भव्य आयोजन।
सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। भारतीय जनता पार्टी के समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को चुनार मंडल में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर में विधायक अनुराग सिंह ने मुकेश कुमार को वाराणसी स्थित संत रविदास की जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से युक्त कलश सौंपकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देशभर में संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष मनाया जा रहा है।
कलश वंदन यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने रविदास मंदिर नागरपुर, काली मंदिर सराय टैकौर, हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर, गुहराज निषाद पार्क बालूघाट और हनुमान मंदिर रामलीला मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सामाजिक समरसता, समानता और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, प्रभारी मनोज कुमार सिंह, अभिलाष राय, आलोक श्रीवास्तव, श्यामधर चतुर्वेदी, विजय बहादुर सिंह, आलोक सिंह, कार्यक्रम संयोजक सभासद गौतम जायसवाल, किशन मोदनवाल, मदन लाल कहार, विकास कश्यप, विनोद सोनकर, अविनाश गुप्ता, अविनाश पंडित, सुरजीत कौर, संजय सोनकर, अमित सोनकर आदि मौजूद रहे।