मीरजापुर में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर बढ़ा पानी
मीरजापुर में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है, पिछले 24 घंटे में यह 12 सेंटीमीटर बढ़कर 68.530 मीटर पर पहुंच गया है। बारिश के कारण हुई इस वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा किनारे के ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

जिले में फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर।
HighLights
मीरजापुर में गंगा का जलस्तर फिर से बढ़ा।
24 घंटे में 12 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज।
जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। गत 24 घंटे में 12 सेंटीमीटर पानी बढ़ते हुए शुक्रवार सुबह आठ बजे जलस्तर 68.530 मीटर तक पहुंच गया। दो घंटे में एक सेंटीमीटर पानी बढ़ना बताया गया। वर्तमान में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर जबकि खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है।
पिछले दो दिनों तक गंगा का जलस्तर घटने के बाद गुरुवार की आधी रात के बाद से एक बार फिर जलस्तर बढ़ने लगा। दो घंटे में एक सेंटीमीटर पानी बढ़ने से जलस्तर में अधिक बढ़ोतरी तो नहीं हो रही है, फिर भी बढ़ रहा है।
जलस्तर बढ़ने का कारण एक दिन पूर्व तीन घंटे तक लगातार हुई वर्षा होना बताया जा रहा है। जिसका पानी नदी नाले से होकर गंगा में आ रहा है।
जलस्तर की वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बतरना शुरू कर दिया है। गंगा किनारे रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। छोटे बच्चों को किनारे जाने से रोकने को कहा गया है, ताकि किसी प्रकार का हादसा न हो सके।

