यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी की इस हॉट सीट पर कौन मारेगा बाजी? Lok Sabha Election Result से पहले चाय की दुकानों पर हार-जीत की चर्चा तेज
मीरजापुर संसदीय सीट (Mirzapur Lok Sabha Seat) के लिए शनिवार को संपन्न मतदान के पूर्व तक जहां प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार के साथ अधिक से अधिक मतदाता ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, लालगंज (मीरजापुर)। मीरजापुर संसदीय सीट (Mirzapur Lok Sabha Seat) के लिए शनिवार को संपन्न मतदान के पूर्व तक जहां प्रत्याशी व उनके समर्थक प्रचार के साथ अधिक से अधिक मतदाताओं को येन-केन प्रकारेण अपने पक्ष में करने में जुटे रहे। लेकिन चतुर सुजान आम मतदाता पूरी तरह चुप्पी साध सभी की धड़कन बढ़ाए रखा।
मतदान के रुझान अब चाय पान की दुकानों पर हार-जीत को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा है।
इसे भी पढ़ें: भाजपा को किला बचाने, कांग्रेस को सेंधमारी की आस; इस सीट पर मुस्लिम आबादी तय करेगी रिजल्ट