विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर शरीर के कई हिस्सों पर गर्म चिमटा से दागा, हालत गंभीर; आरोपी ग‍िरफ्तार

Updated: Tue, 28 Jan 2025 04:09 PM (IST)

मीरजापुर के चील्‍ह क्षेत्र में एक शख्‍स की हैवान‍ियत सामने आई है। शख्स ने पत्नी का हाथ-पैर बांधकर पहले उसकी पिटाई की फिर चिमटा गर्म करके उसके शरीर के ...और पढ़ें

पुल‍िस ने आरोपी के खि‍लाफ केस दर्ज कर क‍िया ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर
पुल‍िस ने आरोपी के खि‍लाफ केस दर्ज कर क‍िया ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

संवाद सूत्र, चील्ह (मीरजापुर)। मीरजापुर के चील्‍ह क्षेत्र में एक शख्‍स की हैवान‍ियत सामने आई है। शख्स ने पत्नी का हाथ-पैर बांधकर पहले उसकी पिटाई की, फिर चिमटा गर्म करके उसके शरीर के कई हिस्सों पर दाग दिया। महिला के शोर मचाने पर पहुंचे स्वजन ने आरोपी से बचाकर उसे गंभीर अवस्था में मंडलीय चिकित्सालय भर्ती कराया। पीड़िता की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

बताया गया कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी के चरित्र पर कई महीनों से शक कर रहा था। इसको लेकर वह पत्नी से कई बार विवाद कर चुका था। शनिवार की शाम को वह मजदूरी करके घर आया और पत्नी से फिर विवाद करने लगा। मामला बढ़ने पर आरोपित ने पत्नी का हाथ पैर बांधकर पहले उसे मारा-पीटा इसके बाद चिमटा गर्म करके उसके प्राइवेट पार्ट, चेहरा व शरीर के पीछे दाग दिया। इससे महिला की हालत गंभीर हो गई, जिसको मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पुलि‍स ने आरोपी को ग‍िरफ्तार कर भेजा जेल

घटना के संबंध में पीड़िता की भाभी ने चील्ह थाना में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना चील्ह पर धारा 118(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को उप-निरीक्षक बद्री प्रसाद ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चिमटा बरामद कर जेल भेज दिया।   सीओ चुनार, मंजरी राव ने बताया क‍ि  चील्ह थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद चिमटा गर्म करके उसके शरीर पर कई जगह जला दिया है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: दोस्‍तों से रेप करवाता है पत‍ि, वीड‍ियो कॉल पर देखता है Live और फ‍िर...; मह‍िला की बातें सुन पुल‍िस के उड़े होश

यह भी पढ़ें: व‍िधवा मह‍िला से 10 हजार रुपए की र‍िश्वत ले रहा था सहायक पोस्‍ट मास्‍टर, CBI ने रंगे हाथों दबोचा;मचा हड़कंप