बिहार से लौट रहे ट्रक चालक को मीरजापुर में चाकू मारकर रुपये लूटा, जांच में कहानी जो सामने आई वह चौंकाने वाली निकली
मीरजापुर में बिहार से लौट रहे एक ट्रक चालक ने चाकू मारकर 1.06 लाख रुपये लूटने की झूठी कहानी गढ़ी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि चालक ने सामान के पैसे प ...और पढ़ें

मीरजापुर में ट्रक चालक की लूट की झूठी कहानी का पर्दाफाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार।
HighLights
ट्रक चालक ने 1.06 लाख रुपये लूट की झूठी सूचना दी।
पुलिस जांच में चालक की कहानी संदिग्ध पाई गई।
चालक ने खुद को चोट पहुंचाकर झूठी लूट रची।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। बिहार से लौट रहे ट्रक चालक को चार लोगों ने चाकू मारकर एक लाख छह हजार रुपये लूट लिए। इसकी सूचना ट्रक चालक ने रविवार की देर रात लालगंज थाने में दी तो पुलिस सक्रिय हुई। छानबीन के दौरान मामला संदिग्ध लगने पर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें पाया गया कि चालक ने खुद अपने लूट की झूठी घटना की साजिश रची थी।
सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि नौ अगस्त की रात लगभग 12 बजे प्रतापगढ़ जिले थाना मोहनगंज क्षेत्र के पूरे मुस्तफा खां निवासी समरोज ने लालगंज पर डायल 112 के माध्यम से सूचना दी। बताया कि चार व्यक्तियों ने चाकू मारकर एक लाख 6 हजार रूपये लूट लिये है। सूचना पर वे लालगंज पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया।
प्रथम दृष्टया ड्राइवर के चोट को देखते हुए व उसके द्वारा बताए गए स्थान व घटना क्रम के अनुसार मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ । ड्राइवर से कड़ाई से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि ट्रक में लदे सामान को बिहार में उतारकर सामान के मिले रुपये को अपने किसी परिचित को दे दिया था।
इसके बाद लालगंज क्षेत्र में आकर पुलिस को लूट की सूचना दी। यह सूचना सही लगे इस लिए दोनो हाथों पर शीशे से चोट बना लिया था ।लालगंज पुलिस ने समरोज को हिरासत में लेकर झूठी लूट की सूचना देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।