विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी का बेटा गिरफ्तार, हिस्ट्रशीटर के घर पर पिस्टल से फायरिंग करने का मामला 

By Sushil Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 08 Sep 2026 02:48 PM (IST)

Meerut News: पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे भूरा पर माफिया सलमान गाजी के शूटर हिस्ट्रशीटर असलम पहलवान के घर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मेरठ कोतवाली थाने में भूरा और अन्य पर मुकदमा दर्ज।

  2. सीओ संग्राम सिंह ने याकूब कुरैशी के घर पर दी दबिश।

जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रदेश के अपराध माफिया सलमान गाजी के शूटर हिस्ट्रशीटर असलम पहलवान के घर पर पिस्टल से फायरिंग करने के मामले में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस ने भूरा के साथी अदनान की तलाश में दबिश दी है और अन्य आरोपितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना के बाद असलम पहलवान अपने घर से भाग गया है। फायरिंग के बाद असलम पहलवान भी सलमान समेत अन्य युवकों के संग फिरोज के घर के बाहर पहुंच गया था। उस समय फिरोज को उन्होंने ललकारा था।

कोतवाली के सराय बहलीम निवासी पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के भतीजे अनस कुरैशी पुत्र फारुख कुरैशी की इस्लामबाद निवासी अदनान पुत्र महताबुद्दीन से दोस्ती है। अदनान मूलरूप से मुरादनगर का रहने वाला है। अदनान से आगरा के एक व्यापारी के दस लाख रुपये सिस्टम एनर्जी ड्रिंक में लगवाए थै।
व्यापारी ने उक्त रकम की मांग अदनान से की। अदनान रकम नहीं दे रहा था। तब व्यापारी ने अदनान से रकम निकलवाने के लिए सलमान गिरोह के शूटर असलम पहलवान से मुलाकात की।

असलम पहलवान ने 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी पर सौदा तय किया। उसके बाद अदनान को पिछले एक सप्ताह से काल कर दस लाख की रकम मांग रहा था। रकम नहीं देने पर असलम ने अदनान को धमकी दी थी। असलम की धमकी के बाद अदनान सोमवार की रात करीब एक बजे याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के घर पर पहुंची। उस समय भूरा लखनऊ से घर लौटा था। अदनान की कहानी सुनने के बाद फिरोज उर्फ भूरा पिस्टल लेकर पास की गली में रहने वाले असलम पहलवान के घर पर पहुंच गया।

सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि वहां पर भूरा ने फायरिंग कर दी। असलम की मां बेहोश हो गई। हालांकि मौका पाकर असलम भाग गया था। घटना की वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रही है। पुलिस ने तत्काल ही असलम पहलवान के पिता की तहरीर पर फिरोज और अदनान व अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया।

मंगलवार की शाम चार बजे सीओ संग्राम सिंह पुलिस बल लेकर याकूब कुरैशी के घर पर दबिश देने पहुंचे। वहां पर याकूब कुरैशी मौजूद थे। बताया जाता है कि उन्होंने तत्काल ही फिरोज को बाहर से घर पर बुलाकर पुलिस को सौंप दिया। फिरोज को थाने लाकर पुलिस ने गिरफ्तारी दिखा दी है। साथ ही अदनान की धरपकड़ को दबिश डाली जा रही।