Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP का कराटे में दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीते 21 पदक; मेरठ की आरना, अनन्या व निमित भी चमके

    By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:39 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश की कराटे टीम ने हुगली में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 21 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें 9 स्वर्ण शामिल हैं। मेरठ के खिलाड़ियो ...और पढ़ें

    बंगाल में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले मेरठ के खिलाड़ी और अन्य।

    बंगाल में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले मेरठ के खिलाड़ी और अन्य।

    HighLights

    1. बंगाल में हुई चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीते

    2. मेरठ की आरना ने स्वर्ण, अनन्या व निमित ने रजत पदक हासिल किया

    जागरण संवाददाता, मेरठ। बंगाल के हुगली में आयोजित काई सब-जूनियर व जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छह से नौ अगस्त तक स्पोर्ट्स एरीना काम्प्लेक्स में हुई प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने कुल 21 पदक जीते। इनमें नौ स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।

    प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु और भार वर्गों में दमदार प्रदर्शन किया। खास तौर पर मेरठ के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। आरना सिंह ने जूनियर गर्ल्स के प्लस-66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं अनन्या ने कैडेट गर्ल्स अंडर-61 किलोग्राम वर्ग में रजत और निमित गुप्ता ने यूथ बालक अंडर-50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

    प्रतियोगिता के दौरान यूपी के खिलाड़ियों ने तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रदेश के कराटे जगत में उत्साह है। प्रशिक्षकों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में पदकों की संख्या यूपी में कराटे की बढ़ती प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को दर्शाती है।

    खिलाड़ियों की सफलता पर जिला मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल और उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव शिहान अमित गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    मेरठ के वरिष्ठ प्रशिक्षक शिहान दिनेश, शिहान दिलीप कश्यप, कोच आदित्य विकल और टीम मैनेजर नेहा गुप्ता ने भी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन ने पदक जीतने का श्रेय खिलाड़ियों की नियमित ट्रेनिंग, मेहनत और समर्पण को दिया।

    मेरठ की पदक विजेता

    • आरना सिंह — स्वर्ण, जूनियर गर्ल्स प्लस-66 किग्रा
    • अनन्या — रजत, कैडेट गर्ल्स अंडर-61 किग्रा
    • निमित गुप्ता — रजत, यूथ बॉयज अंडर-50 किग्रा