'जिंदगी' देने जा रहीं मां-बेटी की Ganga Expressway इंटरचेंज के पास तेज रफ्तार कार ने ली जान; बच्चे की टांग कटी
Accident in Meerut: मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की ...और पढ़ें

शरबती और कोमल के फाइल फोटो
HighLights
मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास कार-बाइक की भीषण टक्कर।
मेरठ मेडिकल कालेज में भर्ती महिला को रक्त देने जा रहीं थीं मां-बेटी।
संवाद सूत्र, खरखौदा (मेरठ)। सोमवार को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के पास बाइक में कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।
वहीं, बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार छह वर्षीय बच्चे की टांग कट गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। उक्त लोग बाइक पर सवार होकर मरीज को देखने मेरठ मेडिकल कॉलेज जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि सोमवार अपराह्न 12 बजे मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेस वे के इंटरचेंज के पास एक हादसा हुआ। परतापुर थाना क्षेत्र के गांव शिवपुरा निवासी 65 वर्षीय महिला शरबती पत्नी देवी सिंह के बेटे सुनील की पत्नी काजल मेरठ मेडिकल में भर्ती थी। जिसे रक्त की कमी थी।
डाॅक्टरों ने रक्त की मांग की। इस पर शरबती अपनी 35 वर्षीय बेटी कोमल पत्नी सचिन निवासी मुरादाबाद थाना भोजपुर और गाजियाबाद के लोनी निवासी धेवते लकी पुत्र प्रमोद के साथ बाइक पर सवार होकर मेरठ मेडिकल अस्पताल जा रहे थे।
बाइक पर कोमल का छह वर्षीय बेटा ध्रुव कोमल की गोद में बैठा हुआ था। बाइक लकी चल रहा था। यह लोग सरवती की पुत्रवधू काजल को रक्त देने जा रहे थे। जैसे ही यह खरखौदा थाना क्षेत्र में मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर बिजौली स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज के पास पहुंचे।
सामने से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने शरबती और कोमल को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, छह वर्षीय रुद्र की घुटने से नीचे दाहिना पैर कट गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा घर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद स्वजन मेडिकल मर्चरी पहुंच गए। आरोपित कार चालक कार को छोड़कर फरार हो गया
इन्होंने कहा
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शरबती और कोमल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, छह वर्षीय रुद्र का पैर कट गया। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-समय पाल सिंह अत्री, इंस्पेक्टर खरखौदा
