कार में बैठने चले मेरठ मेडिकल काॅलेज के कर्मचारी तो अंदर मिला सांप, मच गई अफरातफरी
Meerut News: मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज परिसर में एक कार में सांप घुस गया। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। ...और पढ़ें

मेरठ मेडिकल काॅलेज परिसर में खड़ी कार से सांप को रेस्क्यू किया गया।
HighLights
आईएफएस की ट्रेनिंग ले रहीं प्राची पंवार के पिता की कार में घुसा सांप।
मेरठ मेडिकल कॉलेज परिसर में कार से सांप का किया गया रेस्क्यू।
जागरण संवाददाता, मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल काॅलेज परिसर में बने कर्मचारियों के एक क्वार्टर के सामने खड़ी कार में सांप घुस गया। मेडिकल कालेज के कर्मचारी को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग को, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। बाद में एक प्राइवेट युवक को बुलाकर सांप को आधे घंटे में रेस्क्यू किया गया। जिनकी कार में सांप घुसा था, उनकी बेटी आइएफएस की मंसूरी में ट्रेनिंग कर रही हैं।
मेडिकल काॅलेज परिसर के क्वार्टर में रहने वाले राकेश पंवार ने बताया कि वह प्राचार्य डा. आरसी गुप्ता के कार्यालय में कार्यरत हैं। बुधवार को उनकी ईयोन कार घर के बाहर खड़ी थी। जब किसी काम से बाजार जाने लगे तो कार में बैठते ही सांप दिखा। जिसके बाद वह उतर गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
उन्होंने मेडिकल थाना प्रभारी को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग को बताया, लेकिन जब कोई नहीं पहुंचा तो छात्र नेता विनीत चपराना को सूचना दी। उन्होंने एक प्राइवेट युवक को सांप का रेस्क्यू करने के लिए भेजा। प्राइवेट युवक आकाश ने आधे घंटे में रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया।
राकेश पंवार का कहना है कि मेडिकल काॅलेज परिसर में सांपों की संख्या बहुत बढ़ गई है। वन विभाग को यहां पर अभियान चलाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- जहरीले सांप से खिलवाड़ युवक को पड़ा भारी, डसने के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने से थम गईं सांसें
बेटी प्राची पंवार ने पाई थी यूपीएससी में 59वीं रैंक
राकेश पंवार की बेटी प्राची पंवार वर्तमान में उत्तराखंड के मसूरी में आइएफएस की ट्रेनिंग कर रही हैं। हाल ही में जारी हुए यूपीएससी के रिजल्ट में उन्होंने 59वीं रैंक हासिल की थी। राकेश ने इस घटना की सूचना प्राची पंवार को भी दी।