यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दूल्हे की कटी उंगलियां देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, मामला बिगड़ने पर बुलानी पड़ी पुलिस
Meerut News थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात शादी के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब वरमाला के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे की एक हाथ क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात शादी के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब वरमाला के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे की एक हाथ की कटी हुई उंगलियों का पता चला। दुल्हन पक्ष ने इस पर वरमाला की रस्म से इनकार कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को बरात को बंधक बनाने की सूचना दे दी।
फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव की बरात सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को पहुंची थी। चढ़त के बाद जब वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने आए तो किसी ने दूल्हे के एक हाथ की कटी हुई उंगलियां देखी। जानकारी के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया।
दुल्हन पक्ष ने बिचौलिये को बुलाया तो वह बगलें झांकने लगा। रातभर दुल्हन-दुल्हा पक्ष के लोगों के बीच समझौते की बात चलती रही। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई। थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है और कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

