विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ के गांव की प्रधान ऋचा KBC में बिग बी के सामने खेलेंगी गेम, दैनिक जागरण से मिला था 'यशस्वी प्रधान' सम्मान  

By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 07 Oct 2026 02:40 PM (IST)

Kaun Banega Crorepati: मेरठ के अम्हेड़ा आदिपुर गांव की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह दैनिक जागरण-अल्ट्राटेक की 'यशस्वी प्रधान' प्रतियोगिता में ...और पढ़ें

मेरठ के गांव अम्हेड़ा आदिपुर की प्रधान ऋचा सिंह और अमिताभ बच्चन। सौ. सोशल मीडिया

मेरठ के गांव अम्हेड़ा आदिपुर की प्रधान ऋचा सिंह और अमिताभ बच्चन। सौ. सोशल मीडिया

HighLights

  1. ग्राम प्रधान ऋचा सिंह का 'कौन बनेगा करोड़पति' में चयन।

  2. 'यशस्वी प्रधान' प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान।

  3. अम्हेड़ा आदिपुर गांव में उत्साह, मुंबई में होगी शूटिंग।

जागरण संवाददाता, मेरठ। रजपुरा विकास खंड के गांव अम्हेड़ा आदिपुर की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह ने गांव की जिम्मेदारी संभालते हुए अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है।

दैनिक जागरण-अल्ट्राटेक की ‘यशस्वी प्रधान’ प्रतियोगिता में मंडल और प्रदेश स्तर पर चयनित होने के बाद राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचीं ऋचा सिंह का चयन अब लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए हुआ है। बुधवार को वह अपने पति रोबिन सिंह के साथ मुंबई के फिल्म सिटी पहुंच गईं। गुरुवार को दोपहर दो बजे से उनकी शूटिंग शुरू होगी।

अम्हेड़ा आदिपुर की ग्राम प्रधान ऋचा सिंह के लिए यह सफर गांव से मुंबई के चमकते टीवी मंच तक पहुंचने का है। दैनिक जागरण और अल्ट्राटेक की ओर से आयोजित ‘यशस्वी प्रधान’ प्रतियोगिता में उन्होंने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के मंडल स्तर पर चयन के बाद प्रदेश स्तर पर भी उन्हें यशस्वी प्रधान चुना गया। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जगह बनाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रतियोगिता में प्रधान ऋचा सिंह के गांव में कराए गए विकास कार्याें को शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें- राजकुमार@100: जानी! हम नहीं चाहते हमारी जवानी बीमार पड़े... 'जवान राजकुमार' वेद थापर ने साझा किए एक्टर के अनसुने किस्से

गांव में बेहतर कार्य करने को लेकर ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चयन के बाद ऋचा सिंह को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए चुना गया। कार्यक्रम की शूटिंग के लिए वह बुधवार को अपने पति रोबिन सिंह के साथ मुंबई पहुंचीं। फिल्म सिटी में गुरुवार को दोपहर दो बजे से शूटिंग शुरू होगी, जो शाम करीब सात बजे तक चलेगी।

ऋचा के केबीसी में पहुंचने की खबर से अम्हेड़ा आदिपुर के ग्रामीणों में भी उत्साह है। ग्रामीण अब टीवी स्क्रीन पर अपने गांव की प्रधान को अमिताभ बच्चन के सामने सवालों का जवाब देते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। शूटिंग पूरी होने के करीब एक सप्ताह बाद कार्यक्रम का प्रसारण टीवी पर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर की टीम इंडिया में वापसी पर पत्नी नूपुर की पुर्तगाली भाषा के एक शब्द की पोस्ट, इसने जीत लिया फैंस का दिल