Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कालोनी में भी जलभराव... पानी में तैर रहे सांप

    By Sarvendra Pundir Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 12 Jul 2026 04:24 PM (GMT+05:30)

    मेरठ की एरा कॉलोनी में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के घर के सामने दो दिन से जलभराव है, जिससे सांप भी दिख रहे हैं और बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गय ...और पढ़ें

    रोहटा रोड स्थित एरा कालोनी में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के घर के सामने भरा पानी। सौ. स्वयं

    रोहटा रोड स्थित एरा कालोनी में पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार के घर के सामने भरा पानी। सौ. स्वयं

    HighLights

    1. पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार की कॉलोनी में दो दिन से जलभराव।

    2. पानी में सांप तैर रहे, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किलभरा।

    3. नगर आयुक्त ने रविवार को स्थायी समाधान का आश्वासन दिया।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। दो दिन तक लगातार बरसात के बाद एरा कालोनी में हुए जलभराव से लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। इसी कालोनी में रहने वाले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार बताते हैं कि बरसात बंद होने के दो दिन बाद भी उनके घर के सामने पानी भरा है। पानी में सांप तैर रहे हैं। इसके कारण उनके बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे। पूर्व क्रिकेटर ने राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सोमेंद्र तोमर को जानकारी दी।

    उन्होंने नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को बताया लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। उन्होंने निगम के अफसरों से अपील की कि समस्या का निदान कराएं। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि राज्यमंत्री ने उन्हें इसकी जानकारी दी है। रविवार को कालोनी में टीम भेजकर पानी निकलवाने के साथ समस्या का स्थायी समाधान तलाशा जाएगा।