विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रील बनाने के चक्कर में खतरे में डाली लोगों की जान, थार की छत पर मिट्टी डालकर हाईवे पर दौड़ाई; आंखों में भरी धूल

Updated: Sat, 30 Nov 2024 08:46 AM (IST)

Meerut News थार की छत पर मिट्टी डालकर गढ़ हाईवे पर दौड़ाई गई। इससे लोगों की आंखों में धूल भर गई। रील बनाने के चक्कर में खतरे में डाल दी हाईवे पर चलने व ...और पढ़ें

Meerut News: थार गाड़ी पर फावड़े से मिट्टी डालता युवक।
Meerut News: थार गाड़ी पर फावड़े से मिट्टी डालता युवक।

HighLights

  1. हाईवे पर तेज रफ्तार थार की छत से मिट्टी उड़ने से धूल का बना गुब्बार
  2. कई बाइक सवार की आंखों में धूल पहुंचने से बड़ा हादसा होने से बचा

जागरण संवाददाता, मेरठ। Meerut News: गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर खुद को अलग दिखाने की चाह से दूसरों की जान जोखिम में डाल दी गई। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुई। वीडियो में थार पर मिट्टी डालकर हाईवे पर तेजगति से दौड़ाई। मिट्टी उड़ने से हाईवे पर धूल का गुब्बार बन गया।

धूल इतनी फैली की पीछे आ रहे बाइक सवारों की आंखों में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा है। वीडियो से पुलिस ने थार का नंबर निकाल कर 24 हजार का चालान कर दिया।

यह थार मुंडाली निवासी इंतजार अली पुत्र याकूब के नाम से रजिस्टर्ड है। उसका बेटा ही थार की छत पर मिट्टी डालकर दौड़ा रहा है। उसके खिलाफ मुंडाली थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश एसपी सिटी ने दिए है।

थार के पीछे लिखा है ठाकुर, यूजर ने की टिप्पणी

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद यूजर ने काफी टिप्पणी की हैं, किसी ने इसे कानून से खिलवाड़ करना बताया हैं, जबकि किसी ने टिप्पणी कि दूसरों की जान जोखिम में डालकर ऐसा करना बेहद ही खतरनाक है। थार के शीशे पर लिखे ठाकुर शब्द पर यूजर ने टिप्पणी की है। हालांकि यह थार मुस्लिम समुदाय के युवक है, उसका बेटा ही इस कृत्य को कर रहा है। पुलिस ने उसकी जानकारी जुटा ली है।

हाइवे पर थार गाड़ी से उड़ती धूल, लोग हुए परेशान।

इंतजार अली के तीन बेटे जा चुके है हथियारों के प्रदर्शन में जेल 

यति नरसिंहानंद महाराज के बयान के विरोध में मुंडाली गांव में छह अक्टूबर को निकाले जा रहे जुलूस के दौरान लाठी-डंडे लहराते हुए धार्मिक नारेबाजी की गई। जुलूस में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल थे। उक्त जुलूस में इंतजार अली के तीन बेटे भी शामिल थे। वीडियो के आधार पर पुलिस उक्त सभी को जेल भेज चुकी है। थार पर मिट्टी डालकर स्टंट करने के मामले में पुलिस कार्रवाई के डर से पूरा परिवार मकान पर ताला डालकर फरार हो गया है।

ये भी पढ़ेंः Rishabh Pant ने हादसे के बाद मदद करने वाले युवकों को दिया तोहफा, गिफ्ट देखकर खिले चेहरे

ये भी पढ़ेंः Sambhal News: जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश करने में देरी, अब आठ जनवरी को होगी अगली सुनवाई

वीडियो में नंबर देखकर फिलहाल थार का 24 हजार का चालान कर दिया गया। यह वीडियो कब बनाई गई थी। उसके बारे में मुंडाली पुलिस को जानकारी करने के आदेश दिए है। थार स्वामी मुंडाली का रहने वाला इंतजार अली है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। अायुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी