विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में 1.35 लाख की रिश्वत लेते सहकारी डेरी संस्थान की प्राचार्या वंदना सिंह गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई 

By Sanjeev Kumar Jain Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 24 Aug 2026 07:32 PM (IST)

Meerut News: मेरठ के गंगोल रोड स्थित सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्राचार्या वंदना सिंह को एंटी करप्शन ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. एंटी करप्शन टीम ने सहकारी डेरी संस्थान में कार्रवाई की।

  2. बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला।

जागरण संवाददाता, मेरठ। गंगोल रोड स्थित सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पराग कैटल फील्ड), गंगोल में सोमवार को एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने संस्थान की प्राचार्या वंदना सिंह को एक लाख 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

संस्थान में बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत अमित सिवाच ने एंटी करप्शन विभाग से की थी। आरोप था कि बिल पास कराने के लिए उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी। बताया गया कि वह पिछले करीब एक महीने से इस काम के लिए संस्थान के चक्कर काट रहा था।

एंटी करप्शन विभाग ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने के बाद प्राचार्या को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना तैयार की। सोमवार को एंटी करप्शन टीम के एक दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी गंगोल स्थित सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान पहुंचे।

टीम ने शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा। जैसे ही प्राचार्या ने एक लाख 35 हजार रुपये की रकम ली, पहले से तैयार एंटी करप्शन टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। टीम प्रभारी अर्चना सिंह और दुर्गेश के नेतृत्व में टीम ने प्राचार्या से पूछताछ की।

कार्रवाई के बाद उनका डाक्टरी परीक्षण भी कराया गया। वंदना सिंह ने 16 जुलाई को ही सहकारी डेरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्राचार्या पद का कार्यभार संभाला था। कार्यभार संभालने के कुछ ही समय बाद रिश्वत के आरोप में हुई इस कार्रवाई से विभाग में भी चर्चा शुरू हो गई है।