मेरठ में भारी बरसात का अलर्ट, IMD और जिला प्रशासन की तीन दिन सावधानी बरतने की सलाह
Meerut weather forecast: मौसम विभाग ने मेरठ में 30 जुलाई तक बरसात का अनुमान जताया है, जिसमें 28 जुलाई के बाद भारी बारिश की संभावना है। लोगों से सावधान ...और पढ़ें

HighLights
मेरठ में शनिवार को दिन में हुई 16 एमएम बरसात।
अधिकतम 31.8 व न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस।
जागरण संवाददाता, मेरठ। मौसम विभाग के अनुसार अब 30 जुलाई तक बरसात होने का अनुमान है। 28 जुलाई से पहले जिले में अलग अलग स्थानों पर हल्की बरसात की उम्मीद जताई गई है तो 28 के बाद भारी बरसात होने की आशंका है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 28 से 30 जुलाई तक लोग सावधानी बरतें। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. यूपी शाही ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, दोपहर के 12 बजे से लेकर शाम तक शहर में 16 एमएम बरसात रिकार्ड की गई है।
डा. यूपी शाही ने बताया कि गरज के साथ बरसात होगी। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि बरसात के मौसम में पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचे। जलभराव वाले स्थानों से अपने वाहनों को न निकाले।
मौसम विभाग द्वारा लगातार भेजे जा रहे मैसेज को गंभीरता से लें। बता दें कि शुक्रवार की दाेपहर के बाद बरसात शुरू हुई थी। शनिवार को भी दोपहर के बाद ही बरसात शुरू हुई है। रविवार को भी दोपहर के बाद ही बरसात होने की संभावना जताई गई है।
खबरें और भी
गड्ढों और कीचड़ से बदहाल हुई सर्विस रोड
मोदीपुरम : पल्लवपुरम में फेज-दो कट से डा. आंबेडकर प्रतिमा की ओर जाने वाली सर्विस रोड लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं और जलभराव के कारण कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। इन दिनों कांवड़ यात्रा का दौर चल रहा है। ऐसे में इस मार्ग से स्थानीय लोगों के साथ ही कांवड़ियों का भी आवागमन हो रहा है। बदहाल सड़क के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।