विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में भारी बारिश से जलभराव, पॉश कॉलोनियों के घरों में घुसा पानी (Photos)

Published: Tue, 11 Aug 2026 10:20 PM (IST)

तेज बारिश के बाद मेरठ में सड़कें और नाले एक समान हो गए, जिससे कई पॉश कॉलोनियों के घरों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. तेज बारिश से मेरठ की सड़कें और नाले हुए एक समान।

  2. पॉश कॉलोनियों के घरों में भी घुसा कई फीट पानी।

  3. लोग घरों में कैद, वाहन निकालने में हुई समस्या।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कुछ घंटे की तेज बरसात के बाद सड़कें और नाले का फर्क मिट गया। हालात ऐसे बने कि कई पाश कालोनियों में भी पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया। सड़कों पर कई फीट तक पानी ठहरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। वाहन निकालने में भी समस्या हुई, इससे लोग कई घंटे तक कालोनी में कैद रहने को मजबूर रहे।

7

बारिश के दौरान भुमिया पुल के पास से नाले की हालत। जागरण

शहर में जलभराव कोई नई समस्या नहीं है। हर साल की तरह इस बार भी बरसात से पहले नालों की सफाई, जलनिकासी की तैयारियों और जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित करने के दावे किए गए थे। दिल्ली राेड, बच्चा पार्क-बेगमपुल रोड, बच्चा पार्क-खैरनगर रोड, थापर नगर रोड, लालकुर्ती समेत विभिन्न सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं।

19

लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बाहर भरा बारिश का पानी। जागरण

नाले उफनने से उसका पानी सड़कों से होता हुआ घरों में पहुंच गया। इस बार पाश कालोनियां भी इस संकट से अछूती नहीं रहीं। मवाना रोड रोड पर डिफेंस कालोनी,रक्षापुरम, मीनाक्षीपुरम, थापर नगर, दिल्ली रोड पर विश्व एन्क्लेव, शास्त्रीनगर में पानी भरा रहा।

38

झमाझम बारिश से भरा बारिश का पानी, सड़क और नाला बराबर दिख रहे भुमिया पुल के पास। जागरण

किसी के यहां सोफे खराब होने तो किसी के यहां बिजली के उपकरण डूबने की चिंता सताने लगी। कई स्थानों पर लोगों को पानी कम होने का इंतजार करना पड़ा। स्पोर्ट्स गुड्स कांप्लेक्स फिर से डूबता नजर आया।

58

झमाझम बारिश में बच्चा पार्क से लेकर खैर नगर चौराहे तक भरा बारिश व नाले का गंदा पानी। जागरण

63

आरजी पीजी कॉलेज पर कचहरी पुल तक सड़क पर भरा बारिश व नाले का गंदा पानी। जागरण

64

आर जी पीजी कॉलेज के सामने सड़क पर भरा बारिश व नाले का गंदा पानी वही पीली पानी के पास खुला पड़ा बहुत गहरा गड्ढा। 

114

दिल्ली रोड पर नवीन मंडी स्थल के बाहर जलभराव। जागरण

159

औघड़नाथ मंदिर के बाहर सड़क पर जलभराव। जागरण

162

झमाझम बारिश में रजबन फुटबॉल ग्राउंड में भरा बारिश का पानी।

11SKT_211

नीचा सादिक नगर मकान में भरे बरसात के पानी को निकालतीं महिलाएं। जागरण

11SKT_216

सदर दुर्गाबाड़ी के सामने घर में भरा पानी। जागरण

11SKT_213

माधवपुरम मकान में भरा बरसात का पानी। जागरण