Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ में तेज बरसात के बीच एक चिड़िया ने गुल कर दी कई काॅलोनियों की बिजली

    By Vinay Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 09 Jul 2026 04:18 PM (GMT+05:30)

    Meerut News : मेरठ में तेज बारिश के कारण कई कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। गंगानगर में चिड़िया से ट्रांसफार्मर में धमाका और अन्य क्षेत्रों में ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गंगानगर में इंसुलेटर में चिड़िया के फंसने से ट्रांसफार्मर में धमाका।

    2. माधवपुरम, ब्रह्मपुरी में घंटों बिजली गुल, पेयजल संकट, लोग परेशान।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। गंगानगर क्षेत्र में तेज वर्षा के बीच कई कालोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मुख्य घटना गंगानगर द्वितीय बिजली उपकेंद्र अंतर्गत सागर वाटिका फेज 3 के ट्रांसफार्मर में हुई। बुधवार को 220 केवी के ट्रांसफार्मर पर उपर की तरफ लगे हुए इंसुलेटर में एक चिड़िया फंसने के कारण ब्लास्ट हो गया।

    धमाके बाद सागर वाटिका, गंगासागर कालोनी, सागर वाटिका फेज 2 समेत कई कालोनियों की बिजली गुल हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर कालोनीवासी घर से बाहर आए। बिजली कर्मचारी पहुंचे तो चिड़िया को बाहर निकालकर विद्युत आपूर्ति चालू की गई। वहीं, गंगानगर क्षेत्र के तृतीय बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत कृष्णा एंक्लेव में ट्रांसफार्मर में आग लग गई। जिस कारण अम्हेड़ा बिजली उपकेंद्र से जुड़ी कई कालोनियों में घंटों बिजली ठप रही।

    उधर, गंगानगर प्रथम बिजली उपकेंद्र में जी और जीपी ब्लाक में कई जगह फाल्ट हो गया। जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ए-ब्लाक के पास बीएसएनएल फीडर भी काफी देर के लिए बंद रहा। बुधवार सुबह वर्षा के साथ तेज हवा में बिजली उपकेंद्रों से आपूर्ति को बंद भी किया गया। तेज हवा बंद होने के बाद ही फीडर चालू किए गए।

    माधवपुरम-ब्रह्मपुरी में छह से सात घंटे तक बिजली को तरसे लोग

    बरसात शुरू होते ही बुधवार की सुबह बिजली गुल हो गई। बरसात बंद होने के बाद जब कई क्षेत्रों में बिजली नहीं आई तो लोग परेशान हो गए। बिजली उपकेंद्रों पर फोन करके जानकारी ली। पता चला कि फाल्टों की झड़ी लग गई है। जिसके कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। हालात ये रहे कि माधवपुरम, ब्रह्मपुरी और तोपखाना क्षेत्र में पांच से छह घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को पेयजल किल्लत से भी जूझना पड़ा।

    खबरें और भी

    बरसात के दौरान एमइएस बिजली उपकेंद्र का इनकमिंग पैनल फुंक गया। जिससे एमइएस बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत लालकुर्ती,तोपखाना क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। माधवपुरम और ब्रह्मपुरी में बरसात के दौरान विद्युत लाइनों में फाल्ट होने से बिजली गुल हुई। पूरे दिन लोग बिजली का इंतजार करते रहे। माधवपुरम के स्थानीय लोगों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से गुस्सा है।

    लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर अवर अभियंता से कड़ी नाराजगी भी जताई। सुबह नौ बजे से बिजली गुल होने का सिलसिला चला जो देर शाम तक बना रहा है। सेंट लुक्स बिजली उपकेंद्र अंतर्गत साकेत, मानसरोवर गार्डन, शर्मा नगर सहित कई मुहल्लों में बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे गुल रही। सबसे बड़ी समस्या ये हुई कि बिजली के अभाव में लोगों के घरों के सबमर्सिबल पंप नहीं चल सके। जिससे पानी के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी।