विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ में हत्या की नीयत से सीने पर रख दी पिस्टल, गोली नहीं चली तो...

By Sanjeev Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Updated: Mon, 02 Mar 2026 07:17 PM (IST)

Meerut News : मेरठ में उमेश कुमार पर पुराने विवाद को लेकर पिस्टल से जानलेवा हमला किया गया। आरोपित अक्षय व अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। दूसरी घटना में, नमाज पढ़कर लौट रहे दानिश पर चार लोगों ने सरिया से हमला कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. मेरठ में पुराने विवाद में जानलेवा हमला, केस दर्ज।

  2. अन्य मामले में नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर हमला।

जागरण संवाददाता, मोदीपुरम (मेरठ)। पुराने विवाद को लेकर हत्या की नीयत से एक व्यक्ति के सीने पर पिस्टल रख दी। गोली नहीं चल पाई तो पीड़ित अपने साथी के साथ भाग निकला। भागते हुए आरोपितों ने दोनों को मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहटा निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को उसे अक्षय ने फोन कर कंकरखेड़ा में अपने घेर में बातचीत को बुलाया। उमेश अपने दोस्त आकाश के साथ गया। जहां अक्षय के जीजा विशाल चौधरी निवासी परतापुर ने अपनी गाड़ी में बैठाकर अक्षय के घेर-दुकान पर ले गया। वहां संदीप भी मौके पर पहुंच गया। अक्षय ने दो, तीन युवक पहले से ही बुला रखे थे।

उमेश का आरोप है कि अक्षय ने अपने जीजा की पिस्टल निकालकर मेरे सीने पर रख दी। जान से मारने की नियत से पिस्टल चलाने की कोशिश की, गोली चल नहीं पाई तो वह वहां से किसी तरह निकलकर भागा। आरोपितों ने उमेश व उसके साथी को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद आकाश ने डायल-112 को सूचना दी। इंस्पेक्टर विनय कुमार का कहना है कि नामजद अक्षय व उसके दो, तीन साथियों पर केस दर्ज है। पुराना आपसी विवाद है, जांच कर आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें- कुख्यात विक्की त्यागी के बेटे समेत दो बदमाश मुठभेड़ में घायल, मध्य प्रदेश से अवैध हथियार तस्करी का चला रहे थे नेटवर्क

नमाज पढ़कर घर जा रहे युवक पर हमला

भावनपुर क्षेत्र के गांव गेसूपुर दत्तावली निवासी वसीम ने बताया कि उसका भाई दानिश सोमवार रात में मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस घर आ रहा था। आरोप है गांव निवासी समीर, फहीम, समर व जहीर ने दानिश को रास्ते में रोककर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उक्त चारों ने दानिश के साथ मारपीट कर सरिया मारकर सिर फोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- ससुरालियों ने की युवक के साथ हैवानियत, अगवा कर बंधक बनाया; गुप्तांग में डाला पेट्रोल

जिससे वह खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे स्वजन ने घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
थाना प्रभारी जोगेंद्र कुमार का कहना है कि घायल के भाई की तहरीर पर उक्त चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।