मेरठ में एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का हुआ आयोजन, सिंथेटिक ट्रैक के बावजूद कम रही खिलाड़ियों की संख्या
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ, जिसमें मेरठ और बुलंदशहर के 261 एथलीटों ने 119 स्पर्धाओं में भाग लिया।
-1788799124397_m.webp)
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेतीं एथलीट।
HighLights
मेरठ में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन हुआ।
261 एथलीटों ने 119 स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाया।
सिंथेटिक ट्रैक के बावजूद कम भागीदारी पर संघ चिंतित।
जागरण संवाददाता, मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित जिला एथलेटिक्स जूनियर, अंडर-23 व सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में मेरठ और बुलंदशहर के एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार के अनुसार प्रतियोगिता में 261 खिलाड़ियों ने 119 स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया।
मेरठ में हाल ही में इंडियन एथलीट सीरीज-15 के आयोजन और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा के बावजूद खिलाड़ियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने पर संघ और जिले के एथलेटिक्स प्रशिक्षकों को विचार करना चाहिए। अकेले मेरठ में एथलेअिक्स के खिलाड़ियों की भरमार है। बावजूद इसके जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि यह इस वर्ष जूनियर, सीनियर और अंडर-23 आयु वर्ग की अंतिम जिला स्तरीय प्रतियोगिता थी। अब अक्टूबर और नवंबर में किड्स एथलेटिक्स और मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित कराने पर निर्णय लिया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने किया।
समापन पर पूर्व मंडल खेलकूद अधिकारी प्रेम कुमार और मंडल खेलकूद अधिकारी जितेंद्र यादव ने विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए। अंतरराष्ट्रीय एथलीट विशाल सक्सेना, कोच गौरव त्यागी सहित संघ के पदाधिकारी और खेलप्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में तकनीकी अधिकारी विक्रम, सचिन, आकाश, प्रगति, अनिकेत, फहीम, अर्चना, कुलदीप, गौरव, विजय, सुमित और श्रीयंका शर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्यों का योगदान रहा।
यह है प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
बालक अंडर-14
ट्रायथलान-ए : प्रिंस : 1991 अंक : प्रथम, सार्थक खारी : 1520 अंक : द्वितीय, पार्थ चौधरी : 1516 अंक : तृतीय
ट्रायथलान-बी : सक्षम : 2433 अंक : प्रथम, आरव मोतला : 2266 अंक, मयंक चौधरी : 2251 अंक : तृतीय
ट्रायथलान-सी : आर्यन चौधरी : 2107 अंक : प्रथम, अनमोल पुनिया : 1684 अंक : द्वितीय, अर्णव कुमार : 1407 अंक : तृतीय।
बालक अंडर-16
60 मीटर दौड़ : प्रथम : दिव्य प्रकाश : 7.63 सेकंड, द्वितीय : रोहन सिंह : 7.77 सेकंड, तृतीय : शिवम कपासिया : 7.91सेकंड
600 मीटर दौड़ : प्रथम : अर्पित : 1:27.26 मिनट, द्वितीय : दीपेश : 1:30.38 सेकंड, तृतीय : चिराग : 1:30.57 सेकंड
80 मीटर बाधा दौड़ : प्रथम : अनमोल कश्यप : 11.67 सेकंड
ऊंची कूद : प्रथम : ध्रुव : 1.60 मीटर, द्वितीय : अभय भूषण : 1.55 मीटर
लंबी कूद : प्रथम : यश : 3.75 मीटर, द्वितीय : अंश सिंह : 3.73 मीटर
शाटपुट : प्रथम : देव चौधरी : 12.41 मीटर, द्वितीय : अभिनव चौधरी : 11.95 मीटर, तृतीय : प्रीतम मैती : 10.90 मीटर
भाला फेंक : प्रथम : ध्रुव देशवाल : 40.29 मीटर, द्वितीय : सिद्धार्थ चौधरी : 40.27 मीटर
बालक अंडर-18
100 मीटर दौड़ : प्रथम : दर्शन निर्मल : 11.26 सेकंड, द्वितीय : देवांश चौधरी : 11.88 सेकंड, तृतीय : आशुतोष यादव : 12.85 सेकंड
200 मीटर दौड़ : प्रथम : कपिल सिंह, बुलंदशहर : 23.05 सेकंड, द्वितीय : दुष्यंत चौधरी : 23.78 सेकंड, तृतीय : रुद्र : 24.95 सेकंड
400 मीटर दौड़ : प्रथम : शिवम कुमार : 48.98 सेकंड, द्वितीय : सुखदेव यादव : 49.74 सेकंड, तृतीय : कपिल सिंह : 50.54 सेकंड
1000 मीटर दौड़ : प्रथम : दक्ष सिरोही : 2:40.29 मिनट, द्वितीय : वाशुदेव : 2:42.37 मिनट, तृतीय : राम कुमार, बुलंदशहर : 2:43.99 मिनट
ऊंची कूद : प्रथम : रामानंद सिंह : 2.05 मीटर, द्वितीय : दिव्यांशु यादव : 1.85 मीटर
लंबी कूद : प्रथम : गौरव : 6.00 मीटर, द्वितीय : विशाल : 5.25 मीटर
शाटपुट : प्रथम : हर्ष तोमर : 16.03 मीटर, द्वितीय : रक्षित ढाका : 15.50 मीटर, तृतीय : प्रद्युत धनकड़ : 15.48 मीटर
डिस्कस थ्रो : प्रथम : कल्पेश सिंह : 46.62 मीटर, द्वितीय : समित सिंह, बुलंदशहर : 46.58 मीटर
भाला फेंक : प्रथम : लकी राणा, बुलंदशहर : 60.35 मीटर, द्वितीय : नमन वीरभान : 40.69 मीटर, तृतीय : सनी : 32.06 मीटर
5000 मीटर रेसवाक : प्रथम : शिवम प्रजापति : 27:27.09 मिनट, द्वितीय : अंश चतुर्वेदी : 44:51.42 मिनट
बालक अंडर-20
100 मीटर दौड़ : प्रथम : आर्यन : 11.07 सेकंड, द्वितीय : आयुष कुमार : 11.37 सेकंड, तृतीय : कृष्णा : 11.43 सेकंड
200 मीटर : प्रथम : विक्रांत प्रसाद राणा, बुलंदशहर : 23.10, द्वितीय : मंदीप : 24.29 सेकंड, तृतीय : सिंधु देव डागर : 26.61 मीटर
400 मीटर : प्रथम : वैभव भारद्वाज : 49.50 सेकंड, द्वितीय : करण सिंह : 50.44 सेकंड, तृतीय : मोहित वर्मा, बुलंदशहर : 50.67
800 मीटर : प्रथम : यश, बुलंदशहर : 1:58.10 मिनट, द्वितीय : संदीप कुमार : 2:01.77 मिनट, तृतीय : अभिनव गिरी : 2:03.86 मिनट
1500 मीटर : प्रथम : संदीप कुमार : 4:23.21 मिनट, द्वितीय : आदित्य : 4:33.94 मिनट
3000 मीटर : प्रथम : अभिषेक : 8:59.13 मिनट, द्वितीय : सुनील कुमार, बुलंदशहर : 9:12.02 मिनट, तृतीय : अरुण : 9:45.47
5000 मीटर : अभिषेक : 17:25.22 मिनट, द्वितीय : ललित, बुलंदशहर : 17:47.00 मिनट, तृतीय : अरुण : 18:36.88 मिनट
3000 मीटर स्टीपलचेज : प्रथम : दीपानाहू : 10:01.27 मिनट, द्वितीय : आयुष शर्मा, बुलंदशहर : 10:42.19 मिनट
ऊंची कूद : प्रथम : कार्तिक सैनी : 1.90 मीटर, द्वितीय : सत्यम प्रजापति : 1.80 मीटर
लंबी कूद : प्रथम : मनोज कुमार, बुलंदशहर : 4.85 मीटर
डिस्कस थ्रो : प्रथम : यशस्वी प्रताप सिंह : 51.07 मीटर
हैमर थ्रो : प्रथम : तपिश : 44.88 मीटर, द्वितीय : अनिरुद्ध पोसवाल : 42.40 मीटर
भाला फेंक : लाखन सिंह : 60.79 मीटर, द्वितीय : पुष्कर चौधरी : 57.19, अहिवांक : 55.20 मीटर
बालिका अंडर-14
ट्रायथलान-बी : प्रथम : हिमाद्रि भारद्वाज, बुलंदशहर : 2503 अंक, द्वितीय : गुरवानी ढिल्लों : 1592 अंक, तृतीय : ईवा सिरोही : 1474 अंक
ट्रायथलान-सी : प्रथम : श्रवण चौहान : 1886 अंक, द्वितीय : छवि राठी : 1879 अंक, तृतीय : राशि : 1818 अंक
बालिका अंडर-16
60 मीटर दौड़ : प्रथम : काव्या : 8.59 सेकंड, द्वितीय : तान्या : 9.31 सेकंड, तृतीय : यशिका : 9.44 सेकंड
600 मीटर दौड़ : प्रथम : राशि गोलियां : 1:37.60 मिनट, द्वतीय : सिद्धि भाटी : 2:35.88 मिनट
ऊंची कूद : प्रथम : काव्या : 1.40 मीटर
लंबी कूद : प्रथम : गार्गी शर्मा : 3.07 मीटर, द्वितीय : अंशिका : 2.85 मीटर
शाटपुट : प्रथम : गौरवी लांबा : 10.92 मीटर, द्वितीय : अरित्रिका सिंह : 10.60 मीटर
भाला फेंक : प्रथम : अनुभूति सिंह : 30.05 मीटर
बालिका अंडर-18
100 मीटर दौड़ : प्रथम : ऋषित्त बिष्ठ : 16.66 सेकंड, द्वितीय : लखप्रीत कौर : 17.63 सेकंड
200 मीटर दौड़ : प्रथम : आराध्या तोमर : 26.96 सेकंड
400 मीटर दौड़ : प्रथम : छवि गोलियां : 1:01.19 मिनट, द्वितीय : आराध्या तोमर : 1:02.99 मिनट
1000 मीटर : प्रथम : खुशी तेवतिया, बुलंदशहर : 3:10.68 मिनट, द्वितीय : वर्षा : 3:14.07 मिनट
ऊंची कूद : प्रथम : पायल : 1.40 मीटर
लंबी कूद : प्रथम : खुशी, बुलंदशहर : 5.23 मीटर
बालिका अंडर-20
100 मीटर : प्रथम : मुस्कान सोम : 13.04 सेकंड
200 मीटर : प्रथम : वंशिका राठी : 27.00 सेकंड, द्वितीय : प्रिया पोसवाल : 28.38 सेकंड
400 मीटर : प्रथम : वंशिका राठी : 55.66 सेकंड, द्वितीय : नव्या 5: 7.28 सेकंड, तृतीय : प्रिया पोसवाल : 1:08.04 मिनट
1500 मीटर : प्रथम : रूबी रानी, बुलंदशहर : 6:47.12 मिनट
100 मीटर बाधा दौड़ : प्रथम : मुस्कान सोम : 16.11 सेकंड, साक्षी भार्गव : 17.23 सेकंड
ऊंची कूद : प्रथम : शिवांगी चौधरी : 1.40 मीटर
शाटपुट : प्रथम : प्रिया : 10.29 मीटर, द्वितीय : अंशिका सिरोही : 5.50 मीटर
डिस्कस : प्रथम : अंशिका सिरोही : 16.44 मीटर
5000 मीटर रेसवाक : प्रथम : दिव्या चौधरी : 28:35.97 मिनट, द्वितीय : पूर्वाषा पंजगोत्र : 28:55.22 मिनट
बालक अंडर-23
100 मीटर : प्रथम : वंश धाम : 11.22 सेकंड, द्वितीय : मोहम्मद समर सैफी : 11.45 सेकंड, तृतीय : लकी राणा : 12.45 सेकंड
200 मीटर : प्रथम : वंश धाम : 22.87 सेकंड, द्वितीय : समर सैफी : 23.15 सेकंड, तृतीय : मुकुल कुमार, बुलंदशहर : 25.17 मिनट
800 मीटर : प्रथम : कुणाल चौधरी : 2:00.86 मिनट, द्वितीय : नवीन, बुलंदशहर : 2:17.69
110 मीटर बाधा दौड़ : प्रथम : करण ढालिया : 17.20 सेकंड
लंबी कूद : प्रथम : आकाश : 6.55 मीटर, द्वितीय : यश गिरी : 4.40 मीटर
ट्रिपल जंप : प्रथम : अभिनव नगर : 13.89 मीटर, द्वितीय : आकाश : 13.44 मीटर
भाला फेंक : प्रथम : आदर्श : 60.78 मीटर, द्वितीय : आयुष प्रधान : 53.69 मीटर
शाटपुट : प्रथम : अक्षत शर्मा : 13.54 मीटर
बालिका अंडर-23
100 मीटर : प्रथम : शीतल कुमारी : 12.16 सेकंड
800 मीटर : प्रथम : वर्षा देवी : 2:26.26 मिनट
1500 मीटर : विरेशना, बुलंदशहर : 6:16.26 मिनट
5000 मीटर : प्रथम : सुदेश सैनी : 28:37.16 मिनट
3000 मीटर स्टीपलचेज : प्रथम : शिवानी : 12:44.56 मिनट
ऊंची कूद : सीमा कुमारी : 1.68 मीटर
लंबी कूद : प्रथम : अंजू, बुलंदशहर : 5.80 मीटर, द्वितीय : सीमा कुमारी : 4.99 मीटर
सीनियर पुरुष वर्ग
100 मीटर : प्रथम : आदित्य कुमार : 11.03 सेकंड, द्वितीय : मोहित : 11.30 सेकंड, तृतीय : कवित पाल : 12.24 सेकंंड
200 मीटर : प्रथम : मोहित : 23.25 सेकंड, द्वितीय : कवित पाल : 25.59 सेकंड
400 मीटर : प्रथम : शर्वेन कुमार : 52.74 सेकंड, द्वितीय : नवीन : 1:04.19 मिनट
1500 मीटर : प्रथम : संदीप भाटी : 4:03.47 मिनट
10,000 मीटर : प्रथम : अंकुर कुमार : 38:28.11 मिनट
भाला फेंक : प्रथम : सनी चौधरी 63.59 मीटर, द्वितीय : शोएब हसन : 48.60 मीटर, तृतीय : विनीत कुमार : 40.90 मीटर
3000 मीटर स्टीपलचेज : प्रथम : कुलदीप सिंह : 10:19.37
सीनियर महिला वर्ग
100 मीटर : प्रथम : रूबी : 20.96 सेकंड
200 मीटर : प्रथम : डोली : 25.73 सेकंड
400 मीटर : प्रथम : डोली : 56.37 सेकंड, द्वितीय : कुमारी योगेश 57.16 सेकंड
5000 मीटर : प्रथम : आरती : 23:46.50 मिनट
लंबी कूद : प्रथम : मोनिका : 5.24 मीटर
भाला फेंक : प्रथम : गीता तेवतिया, बुलंदशहर : 24.88 मीटर
