विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ से अंबाला जाने वाली दो ट्रेनें कोरोना काल से बंद, यात्री हो रहे परेशान

By Om Bajpai Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 08 Sep 2026 06:15 AM (IST)

Meerut News: कोरोना काल से मेरठ से अंबाला जाने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनें बंद हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. कोरोना काल से मेरठ-अंबाला की दो ट्रेनें हुईं बंद।

  2. यात्रियों ने ट्रेनों को फिर से चलाने की मांग की।

जागरण संवाददाता, मेरठ। कोरोना काल में बंद हुई ट्रेनों का यात्री छह साल से प्लेटफार्म पर आने का इंतजार कर रहे हैं। अंबाला जाने के लिए मेरठ से सुबह के समय कोई ट्रेन नहीं है। अंबाला जाने के लिए पहली ट्रेन दोपहर 2:05 बजे है। ऐसे में यात्रियाें के लिए ट्रेन से यात्रा करने पर उसी दिन लौटना मुश्किल हो गया है। इसी तरह दूसरी गोल्डन टेंपल दोपहर 2:50 बजे है। यात्री लंबे समय से ट्रेनों के संचालन की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

कोरोना काल के समय कई ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। ट्रेन संख्या 54541 मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से सुबह 5:25 बजे चलकर दिन में 11:10 बजे अंबाला पहुंचती थी। इसी तरह दूसरी ट्रेन हजरत निजामुद्दीन दिल्ली से रात तीन बजे चल कर मेरठ सिटी स्टेशन सुबह 6:30 बजे पहुंचती थी अंबाला पहुंचने का समय दोपहर दो बजे थे।

ट्रेन के चलने मेरठ से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जाने वाले नौकरी पेशा लोगों को भी सहूलियत होती थी। यही नहीं मेरठ में बड़ी संख्या में पंजाबी समाज के लोग रहते हैं इनकी रिश्तेदारियां अंबाला और आसपास के शहरों में हैं। ट्रेन के बंद होने से यात्रियों के लिए अंबाला पहुंचना कठिन हो गया है। पहले लोग इस ट्रेन से जा कर देर शाम तक कामकाज निपटा कर लौट आते थे। लेकिन अब ऐसा करना संभव नहीं है।

मेरठ से पहली ट्रेन दिल्ली से चलने वाली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर दो बजकर 43 मिनट पर रवाना होती है। एक अन्य ट्रेन गोल्डन टेंपल मेल है यह दोपहर 3:25 बजे सिटी स्टेशन से रवाना होती है यह अंबाला कैंट होते हुए अमृतसर जाती है।

दैनिक यात्री बिजेंद्र पाल ने बताया कि गोल्डन टेंपल अंबाला रात 7:05 बजे और अंबाला इंटरसिटी अंबाला शाम 6:40 बजे पहुंचती है। इन ट्रेनों के देर शाम पहुंचने के कारण उसी दिन वापस आना संभव नहीं हो पाता है।

यात्री लक्ष्मीनारायण और अनिल कुमार ने बताया कि सुबह के समय चलने वाली दोनों ट्रेनें बंद होने यात्रियाें को काफी परेशानी हो रही है। व्यापारिक गतिविधियां भी इससे प्रभावित हुई हैं। यात्रियों ने कहा कि कई बार रेल मंत्री और उच्च अधिकारियों से इन ट्रेनों का संचालन शुरु करने की मांग की गई है। कहा प्रीमियम ट्रेनें चलाना अच्छा कदम है लेकिन लोकल रूटों पर चल रही मुख्य ट्रेनों को बंद करना ठीक नहीं है।