Ganga Expressway पर सड़क हादसे में रालोद नेता की मौत, CCSU के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत दो घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में रालोद नेता की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वहीं, हापुड़ ...और पढ़ें

छात्र नेता आदित्य पंवार का फाइल फाेटो और हादसे में क्षतिग्रस्त कार
HighLights
रालोद नेता आदित्य पवार की हुई मौत।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल।
अन्य हादसे में ग्राम प्रधान प्रशासक की मौत।
संवाद सूत्र, खरखौदा (मेरठ)। गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास बिजौली गांव के सामने एक्सयूवी कार गंगा एक्सप्रेसवे पर लगे साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। जिसमें गाड़ी चला रही रालोद नेता की मौत हो गई। वही साथ में सवार सीसीएसयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार तड़के शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के होसंगपुर (दरगाहपुर) गांव निवासी रालोद नेता आदित्य पवार पुत्र ओमपाल सिंह अपनी एक्सयूवी कार में सवार होकर प्रयागराज से मेरठ वापस लौट रहे थे। आदित्य के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष परतापुर थाना क्षेत्र के अच्छरोंडा निवासी विजय राणा एवं मुरादनगर निवासी शिक्षक वैभव पुत्र पवन थे।
बताते हैं कि जैसे ही उनकी गाड़ी खड़खड़ी टोल प्लाजा पर करने के बाद बिजौली गांव के पास पहुंची। तभी अचानक झपकी आने से कारण गंगा एक्सप्रेसवे पर लगे साइन बोर्ड के पोल से टकरा गई। टकराने के बाद कर के चालक की तरफ के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार आदित्य पवार की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं गंगा एक्सप्रेसवे पर तैनात एंबुलेंस ने घायलों को मेरठ के न्यूटीमा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आदित्य पंवार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजय राणा की हालत गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। विभव की हालत स्थिर बनी हुई है। आदित्य पंवार राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष थे।
प्रधान प्रशासक की सड़क हादसे में मौत
खरखौदा: क्षेत्र के गांव खासपुर निवासी ग्राम प्रधान प्रशासक 45 वर्षीय संजय कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। खासपुर ग्राम प्रधान एवं प्रशासक संजय सिंह शुक्रवार को किसी कार्य से हापुड़ जनपद के कुचेसर रोड चौपला क्षेत्र गए हुए थे। वापस लौटते समय कुचेसर रोड चौपला स्थित अंडरपास के नीचे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि हादसे के बाद गंभीर अवस्था में घायल संजय सिंह को उपचार के लिए हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में सूचना पर अस्पताल संजय के ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद स्वजन उन्हे दूसरे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही संजय ने दम तोड़ दिया। स्वजन ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के ही शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
