Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मेरठ की 70 सड़कों की बदलेगी सूरत, विकास कार्यों के लिए 80 करोड़ मंजूर

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:55 AM (IST)

    शासन ने मेरठ में वायु प्रदूषण नियंत्रण और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 80.75 करोड़ रुपये के 70 विकास कार्यों को मंजूरी दी है। इस बजट से जैननगर, ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. मेरठ में 70 सड़क विकास कार्यों को मिली मंजूरी

    2. 80.75 करोड़ रुपये का बजट किया गया स्वीकृत

    3. जैननगर, श्यामनगर सहित कई क्षेत्रों की सड़कें सुधरेंगी

    जागरण संवाददाता, मेरठ। जर्जर सड़कों पर चलने को मजबूर शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 80.75 करोड़ रुपये की लागत की 70 विकास कार्यों की कार्ययोजना को हरी झंडी दे दी है। इस बजट से कंक्रीट, डामर, व्हाइट टापिंग तकनीक और इंटरलाकिंग टाइल्स से सड़क निर्माण कार्य कराएगा। इनमें जैननगर, श्यामनगर सहित शहर के लगभग सभी प्रमुख वार्डों की जर्जर सड़कों को लिया गया है। जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के प्रस्तावों पर भी इसमें अमल किया गया है।

    ये हैं बड़े प्रोजेक्ट

    • जैन नगर में जैन मंदिर से ईदगाह होते हुए दिल्ली रोड तक व विनोद जैन के मकान से जैन नगर पार्क तक 1.98 करोड़ रुपये।
    • श्यामनगर मुख्य मार्ग (नेशनल पब्लिक स्कूल से चार खंभा रोड) के निर्माण पर सर्वाधिक 3.40 करोड़ रुपये
    • गोल मंदिर से जेडी सोसायटी होते हुए कुटी चौराहा तक व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण के लिए 3.21 करोड़ रुपये
    • फतेहउल्लापुर रोड पर तसमीया प्रापर्टी से डा.भोलू के मकान तक सीसी रोड के लिए 2.85 करोड़ रुपये
    • उद्योगपुरम से इंद्रापुरम होते हुए गगोल रोड तक सीसी सड़क निर्माण के लिए 2.70 करोड़ रुपये
    • सरधना रोड पर आंबेडर गेट से मार्शल पिच तक व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण के लिए 2.74 करोड़ रुपये
    • कचहरी के पुल से दयानंद अस्पताल होते हुए भारत माता चौक तक व्हाइट टापिंग सड़क निर्माण के लिए 2.59 करोड़ रुपये
    • गंगानगर में जीपी ब्लॉक में डिवाइडर रोड से कैनरा पार्क तक सीसी रोड 1.65 करोड़ रुपये

    इन क्षेत्रों की सड़कों के लिए भी धनराशि स्वीकृति

    गगोल रोड, सोफीपुर, पल्हेड़ा चौपले और वीरचद्र गढ़वाली पार्क वाली रोड, लिसाड़ी गेट, जाकिर हुसैन कालोनी, समर गार्डन, न्यू इस्लाम नगर, शास्त्रीनगर, गंगानगर, पल्लवपुरम, कंकरखेड़ा और जागृति विहार जैसी कालोनियों की खस्ताहाल सड़कों व नालियों का निर्माण भी किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- UP Weather Today: जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुवार से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, दो दिन उमस

    वायु गुणवत्ता सुधार मद में सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। शासन से अनुमोदन हो गया है। सड़कें पक्की होने से उड़ने वाली धूल में कमी आएगी। इससे शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होगा। 31 अगस्त तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और 15 सितबंर तक निर्माण कार्य शुरू कराने का लक्ष्य है।

    -

    सौरभ गंगवार, नगर आयुक्त