विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CCSU Meerut ने जारी कि‍या चौथी मेरिट से UG-PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश का कार्यक्रम, यह है पूरा एडमिशन प्रोसेस

By Amit Tiwari Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 08 Sep 2026 06:05 AM (IST)

Meerut News: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट के आधार पर प्रवेश का कार्यक्रम जारी किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अभ्यर्थियों को समय पर पूरा करना होगा प्रवेश का चरण 

  2. समय पर सत्यापन और एडमिशन ऑफर स्वीकारना होगा।

जागरण संवाददाता, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कालेजों में स्नातक (यूजी) एवं परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में चौथी मेरिट के माध्यम से प्रवेश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार चौथी मेरिट के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया आठ सितंबर से शुरू होकर 11 सितंबर तक चलेगी।

कार्यक्रम के अनुसार आठ और नौ सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कालेजों में चौथी मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की अंक प्रतिशत व वेटेज का सत्यापन किया जाएगा। इसमें एडेड एवं राजकीय कालेजों के बीए, बीएससी, बीएससी (एजी) आनर्स, बीकाम, एमए, एमएससी, एमएससी (एजी) और एमकाम समेत संबंधित पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

प्रवेश प्रक्रिया में पांच प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटा और वर्टिकल-हारिजांटल और अन्य राज्य व अन्य बोर्ड कोटा भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शामिल रहेगा। इसके बाद नौ सितंबर को मेरिट के आधार पर प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची व प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों के लिए 10 और 11 सितंबर को एडमिशन ऑफर से संबंधित प्रक्रिया निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय के अनुसार 10 और 11 सितंबर को चयनित अभ्यर्थियों को एडमिशन ऑफर स्वीकार करना होगा।

इसके बाद संबंधित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 11 सितंबर तक विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध कालेजों में चौथी मेरिट के तहत प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित रिव्यू एंड प्रोसेस और एउमिशन आफर की आगामी कार्रवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी। अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से जारी निर्देशों और निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।