BSNL दे रहा एक लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर... 10 हजार तक का साइबर फ्राड प्रोटेक्शन भी
बीएसएनएल ने अपने 27वें स्थापना दिवस पर प्रीपेड प्लान्स (STV 202 और STV 2449) के साथ एक लाख रुपये तक ...और पढ़ें

27वें स्थापना दिवस पर रोड शो निकालकर बीएसएनएल की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते अधिकारी व कर्मचारी। सौ. मीडिया प्रभारी
HighLights
बीएसएनएल दे रहा 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल डेथ कवर।
प्रीपेड प्लान्स के साथ 10 हजार का साइबर फ्रॉड प्रोटेक्शन।
ओरिएंटल इंश्योरेंस के साथ साझेदारी में मुफ्त बीमा लाभ।
जागरण संवाददाता, मेरठ। बीएसएनएल ने गुरुवार को अपना 27वां स्थापना दिवस मनाया। शास्त्रीनगर स्थित उप्र पश्चिम परिमंडल कार्यालय पर रक्तदान शिविर व रोड शो निकाला गया। मुख्य महाप्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने विगत वर्षों में प्राप्त किए गए लक्ष्यों व उपलब्धियों को बताया।
उन्होंने कहा कि 26 वर्ष पूर्ण होने पर बीएसएनएल ने द ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के साथ पार्टनरशिप की है। इसमें प्रीपेड प्लान (एसटीवी 202 और एसटीवी 2449) के साथ बिना किसी अतिरिक्त प्रीमियम के मुफ्त इंश्योरेंस फायदे दिए जा सकेंगे। इसके तहत योग्य सब्सक्राइबर्स या उनके परिवार को एक लाख रुपये तक का एक्सीडेंटल डेथ कवर और दस हजार रुपये तक का साइबर फ्राड प्रोटेक्शन मिलेगा। साथ ही ब्राडबैंड यूजर्स को अपनी पसंद के ओटीटी प्लेटफार्म चुनने की आजादी भी दी है।
यह भी पढ़ें- क्यों अटका है दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के 5वें चरण का निर्माण कार्य? दो की जगह बीते साढ़े चार साल
रोड शो में बीएसएनएल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। तेजगढ़ी से विश्वविद्यालय रोड होते हुए मंगल पांडे नगर और वापस कार्यालय पहुंचकर रोड शो संपन्न हुआ। रोड शो में स्वदेशी 4जी, फाइबर सेवा व अन्य योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार किया गया। रोड शो के साथ ही स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी हुआ। मेडिकल कालेज की टीम ने रक्त संग्रहित किया। प्रधान महाप्रबंधक शालीन अग्रवाल, सुषमा मिश्रा, वरिष्ठ महाप्रबंधक पीपी श्रीवास्तव, महाप्रबंधक फतेह सिंह, देवी प्रसाद, पुष्पेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
