विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मऊ में छत पर टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से दूल्‍हे के भाई सह‍ित तीन लोगों की मौत

By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 28 Sep 2026 03:59 PM (IST)

मऊ के इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी के टेंट लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों ...और पढ़ें

मऊ में शादी के टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार से करंट लगने से तीन की मौत।

मऊ में शादी के टेंट लगाते समय हाईटेंशन तार से करंट लगने से तीन की मौत।

HighLights

  1. मऊ में शादी के टेंट लगाने के दौरान हुआ हादसा।

  2. हाईटेंशन तार से करंट लगने पर तीन की दुखद मौत।

  3. सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर पुलिस ने जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, मऊ। छत पर टेंट लगाने के दौरान सोमवार को दिन में लगभग ढ़ाई बजे दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ले में तीन युवक हाइटेंशन करंट की चपेट में आ गए। इसमें मुख्य रूप से दूल्हे के भाई इस्लामाबाद निवासी 23 वर्षीय महमूद, टेंट कर्मी जफर नगर मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय कमिल और 21 वर्षीय इरफान की मौके पर मौत हो गई। शादी वाले घर में तीन युवकों की मौत से मातम पसर गया। सूचना मिलते ही प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ला निवासी अबुल हसन के बेटे के साथ मोहल्ले के रहने वाले समसुदद्दीन की बेटी का सुबह विवाह हुआ था। रात में दावत-ए-वलीमा की तैयारी की जा रही थी। इसको लेकर दोनों टेंट कर्मी व दूल्हे का भाई छत पर बगल से गुजर रहे हाइटेंशन तार के बिल्कुल करीब टेंट लगा रहे थे। टेंट के लोहे की पाइप हाइटेंशन तार के संपर्क में आने से तीनों करंट झुलस गए।

यह देख मकान के बाहर खड़े लोगों ने विद्युत विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद लाइट काट दी गई। मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ और दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने मोहल्लेवासियों के सहयोग से तीनों को छत से नीचे उतारने के बाद जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस भेज दिया गया।