मऊ में तेज रफ्तार बाइक सवार ने तोड़ा रेलवे फाटक, मौके पर लगा रहा जाम
मऊ के इंदारा रेलवे स्टेशन पर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने रेलवे फाटक तोड़ दिया, जिससे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। आरपीएफ ने बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी ह ...और पढ़ें

मऊ में तेज रफ्तार बाइक सवार ने तोड़ा रेलवे फाटक, लगा लंबा जाम।
HighLights
इंदारा रेलवे स्टेशन पर बाइक सवार ने तोड़ा फाटक।
फाटक टूटने से मार्ग पर लगा भीषण जाम।
आरपीएफ ने बाइक सवार की तलाश शुरू की।
जागरण संवाददाता, अदरी (मऊ)। इंदारा-वाराणसी रेलवे मार्ग पर इंदारा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक 4-सी स्पेशल में मंगलवार की दोपहर लगभग 12 बजे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर फाटक तोड़ दिया। गेटमैन विवेक कुमार गुप्ता ने स्टेशन मास्टर व आरपीएफ को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर बाइक सवार की खोजबीन शुरू कर दी।
इंदारा रेलवे मार्ग पर मगंलवार को बारह बजे बनी रेलवे क्रासिंग को ट्रेन नंबर 15716 गरीब नवाज अमृतसर से जयनगर की तरफ जाने के लिए केबिन मैन गेट बंद कर रहा था। इसी दौरान अदरी की तरफ से आ रहे रफ्तार बिना नंबर प्लेट बाइक सवार ने फाटक बंद होने से बाइक को निकालने का प्रयास किया। बाइक सवार फाटक पर पहुंचा तो तेज रफ्तार बाइक से फाटक की टक्कर हो गई।
इसके चलते फाटक टूट गया और मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर रेलवे टेक्निकल विभाग के कर्मचारी पहुंच कर दोनों तरफ लगी वाहनों को स्लाइडर जंजीर लगाकर पार कराया। रेलवे कर्मचारियों ने तीन घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद गेट बनाया। इंदारा आरपीएफ प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने टीम के साथ बाइक सवार की खोजबीन करने में जुट गए। गेट टूट जाने से रेल लगभग 25 हजार रुपये कीमत की क्षति हुई।