मऊ में बंदर के बच्चे की हत्या के आरोपित सफरूद्दीन को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने किया एयरगन बरामद
घोसी, मऊ में एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या के आरोपित सफरूद्दीन उर्फ सफर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक् ...और पढ़ें

मऊ में बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपित गिरफ्तार, एयरगन भी बरामद।
HighLights
घोसी, मऊ में बंदर के बच्चे की एयरगन से हत्या।
आरोपित सफरूद्दीन उर्फ सफर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद की।
जागरण संवाददाता, घोसी (मऊ)। कोतवाली के रघौली में अमरूद के बगीचे में एअरगन से शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे बंदर की हत्या करने के आरोपित सफरूद्दीन उर्फ सफर को पुलिस ने शनिवार को घोसी के समीप गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर लिया।
शुक्रवार की दोपहर को सफर के अमरूद के बाग में कुछ पेड़ों पर और कुछ चहारदीवारी पर बंदर बैठे थे। उन्हें भगाने के लिए सफर और एक अन्य व्यक्ति ने एयरगन से फायर कर दिया, जिससे एक लंगूर बंदर के बच्चे की मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। इस घटना के संबंध में बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह तेजस की शिकायत पर पुलिस ने सफर सहित एक अन्य अज्ञात के विरूद्ध वन्य जीव अधिनियम सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की।
बंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सक ने काफी देर बाद बंदर का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अभिरक्षा में बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह तेजस, विवेक चौहान, बृजकिशोर पांडेय, सूरज राजभर, अदित्य, छोटे राजभर, शंभू यादव एवं हिमांशु ने शुक्रवार की शाम को दोहरीघाट में मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार सफर को न्यायालय भेज दिया है। इस घटना ने वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को उजागर किया है। वन्य जीवों की हत्या के मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
खबरें और भी
इस घटना के बाद स्थानीय समुदाय में आक्रोश व्याप्त है और लोग इस प्रकार की हिंसा के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। बजरंग दल के सदस्यों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है और आरोपितों को सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से उचित कदम उठाने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।