मऊ में बेटे ने पिता को सिर पर रॉड मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के इंद्रपुर गांव में एक कलयुगी बेटे हरिकेश ने मामूली विवाद में अपने पिता बसाऊ की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मऊ। घाेसी कोतवाली के इंद्रपुर गांव में गुरुवार की भाेर में लगभग चार बजे कलयुगी बेटे ने अपने पिता बसाऊ के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
हरिकेश की पत्नी बच्चों के साथ मायके रहती है। वह अपने पिता को पत्नी को घर ले आने की बात कर रहा था। इसे लेकर 50 वर्षीय बसाऊ से बुधवार की शाम को विवाद हो गया। इस पर बसाऊ ने बेटे हरिकेश को डांट फटकार लगा दी। इसी बात को लेकर हरिकेश नाराज चल रहा था। इसके बाद खाना खाकर मड़ई में सोने के लिए चला गया।
भाेर में लगभग चार बजे दूसरी मड़ई में सो रहा हरिकेश उठा और अचानक सो रहे पिता के सिर पर सरिया मोड़ने वाले लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद पिता के बगल में बैठ गया। इस हमले से लहूलुहान पति को बिस्तर पर देखकर पत्नी शोर मचाने लगी। इतने में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
फौरन ग्रामीणों ने घायल हो पास स्थित अस्पताल पर ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर घोसी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मृतक की पत्नी चंदा देवी की तहरीर पर आरोपित बेटे के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
खबरें और भी
कोतवाल प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हरिकेश मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। आए दिन वह विवाद करता रहता है। पिता से विवाद होने के बाद उसने हत्या जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी व स्वजन को रो रोकर बुरा हाल है।