Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मिले 73 लाख रुपये, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 10:30 PM (IST)

    मऊ में प्राचीन शिव मंदिर के सुंदरीकरण के लिए शासन ने 73 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय संस्कृति का सं ...और पढ़ें

    शिव मंदिर के सुंदरीकरण को शासन से मिला 73 लाख का बजट।

    शिव मंदिर के सुंदरीकरण को शासन से मिला 73 लाख का बजट।

    HighLights

    1. मऊ के प्राचीन शिव मंदिर के लिए 73 लाख का बजट।

    2. मंदिर सुंदरीकरण से धार्मिक पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा।

    3. बुनियादी सुविधाओं का विकास, भूमि पूजन जल्द होगा।

    जागरण संवाददाता, कोपागंज (मऊ)। क्षेत्र के लैरो दोनवार स्थित वर्षों पुराने ऐतिहासिक शिव मंदिर परिसर की सुंदरीकरण कर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए शासन से 73 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं में खुशी व्याप्त हो गई।

    मंदिर के सुंदरीकरण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति का भी संरक्षण होगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों को आजिविका के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

    योगी सेवक अजय सिंह ने बताया कि मंदिर की ऐतिहासिकता को देखते हुए मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से मांग की गई थी। कहा कि शासन द्वारा धन स्वीकृत होने से प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार से सदियों पुरानी आध्यात्मिक व ऐतिहासिक धरोहर सुरक्षित रहेगी। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

    बताया कि शासन द्वारा मिले बजट से मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाएं सौंदर्यीकरण, पक्के निर्माण, मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हाल, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन, पेयजल सुविधा, यात्री बेंच आदि कार्य कराए जाएंगे। कहा कि मंदिर के सुंदरीकरण के लिए भूमि पूजन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बस्ती महिला अस्पताल में बढ़ेंगे संसाधन, भेजा गया 1.26 करोड़ का प्रस्ताव

    खबरें और भी