मऊ में PM आवास ग्रामीण के 30 हजार लाभार्थियों के जॉब कार्ड की हुई फीडिंग, मजदूरी का अलग से होगा भुगतान
मऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 30,000 लाभार्थियों के जॉब कार्ड पोर्टल पर फीड किए गए हैं। इससे उन्हें आवास निर्माण के लिए मजदूरी का भुगत ...और पढ़ें

पीएम आवास ग्रामीण के 30 हजार लाभार्थियों के जॉब कार्ड की हुई फीडिंग।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों का जॉब कार्ड तेजी से पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। ताकि लाभार्थियों को आवास निर्माण की मजदूरी का भुगतान किया जा सके।
जिले के नौ ब्लॉकों की 645 ग्राम पंचायतों में पक्का मकान निर्माण के 60,934 लोगों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। इसमें 30,200 लोगों का जॉबकार्ड पोर्टल पर फीड किया जा चुका है।
ग्राम्य विकास अभिकरण की तरफ से अलग-अलग विभागों के 234 कर्मचारियों को लगाकर आवास का सर्वे कराया गया था। सर्वेयर टीम द्वारा 45,501 लोगों का सर्वे किया गया था।
वहीं, 15,433 लोगों ने स्वत: सर्वे किया गया था। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों की क्रास चेकिंग की गई थी। यह क्रास चेकिंग ब्लॉक, तहसील व जिला स्तरीय टीम के माध्यम से किया गया था। साथ ही एआई के माध्यम से भी क्रास चेकिंग की गई थी। क्रास चेकिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों का जॉबकार्ड फीड किया जा रहा है।
- 645 ग्राम पंचायत
- 60,934 लाभार्थी
- 30,200 जाबकार्ड फीड
- 45,501 सर्वे
- 15,433 स्वत: सर्वे
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत उन लाभार्थियों का चयन किया गया है। जिनके पास कच्चा मकान है। वह टीन शेड या मंडई डालकर रहने को विवश है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कच्चा मकान में रहने वालों लोगों को पक्का मकान मिल जाएगा।
पीएम आवास के निर्माण के लिए विभाग की तरफ तीन किश्तों में धनराशि लाभार्थी के खाता में ऑनलाइन भेजा जाता है। पहली किश्त में नींव का निर्माण करने के लिए 40 हजार रुपये दिया जाता है।
इसके बाद दूसरी किश्त छत की ढलाई के लिए 70 हजार रुपये और तीसरी किश्त में मकान की सफाई के लिए 10 हजार रुपये लाभार्थी के खाता में ऑनलाइन भेजा जाता है।
साथ ही आवास के लाभार्थी को वीबी-जी राम जी के तहत 90 दिन की मजदूरी का मास्टर रोल निकालकर लगभग 20 हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। इस तरह प्रधानमंत्री आवास के निर्माण में विभाग की तरफ से लाभार्थी को कुल 1.40 लाख रुपये मिलता है।
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों का जॉबकार्ड पोर्टल पर फीड किया जा रहा है। इसके माध्यम से लाभार्थियों के खाता में मजदूरी का भुगतान किया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी। -उमेश चंद्र तिवारी, प्रभारी परियोजना अधिकारी।