Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मऊ में पति के दूसरी शादी करने पर महिला बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ी, देर तक चला ड्रामा

    By Jaiprakash Nishad Edited By: Abhishek sharma
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 03:23 PM (IST)

    मऊ के सरायलखंसी में पति द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज एक महिला अपने तेरह वर्षीय बेटे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पति की दूसरी शादी से नाराज महिला पानी की टंकी पर चढ़ी।

    2. तेरह वर्षीय बेटे के साथ महिला ने किया विरोध प्रदर्शन।

    3. पुलिस ने दो घंटे बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।

    जागरण संवाददाता, पिपरीडीह (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह में सुबह आठ बजे के करीब पति के दूसरे शादी करने से नाराज महिला अपने तेरह वर्षीय बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। पानी की टंकी पर महिला के चढते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे बाद उसे टंकी से उतरवाया। उसके बाद थाने पर लेकर गई।

    सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव निवासी मंशा चौहान की शादी पहले रामसमुझ चौहान से हुई थी। उससे एक तेरह वर्षीय बेटा भी है। इसके बाद मंशा चौहान ने चंदन चौहान से प्रेम विवाह कर लिया था। मंशा चौहान का कहना है कि पति चंदन चौहान ने दूसरा विवाह कर लिया है।

    उसे अपने पास नही रख रहा है। वह कई बार पुलिस में शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर वह सोमवार की सुबह आठ बजे पानी की टंकी पर चढ़ गई। सरायलखंसी प्रभारी राकेश कुमार स़िंह ने बताया कि महिला की बातों को सुनकर उसे न्याय दिलाया जाएगा।