Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttar-pradesh
  • mau
LIVE BLOG

Ghosi Bypoll 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, शाम 6 बजे तक 49.42 प्रतिशत वोट पड़े

Ghosi By Election 2023 Voting latest News: घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा उपचुनाव पल-पल के अपडेट के लिए बने रहे Jagran.Com के साथ।

By Abhishek PandeyTue, 05 Sep 2023 09:31 PM (IST)
News Article Hero Image

Ghosi Bypoll 2023: घोसी विधानसभा उपचुनाव का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसी के साथ 10 प्रत्याशियों का भविष्य इवीएम में कैद हो गया। उपचुनाव में कुल 455 बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। घरों से मतदाता निकले तो देर शाम तम बूथों पर डटे रहे। मतदान में छह बजे तक कुल 49.42 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर उपचुनाव के लिए 188 पोलिंग बूथों पर मतदान, शाम पांच बजे तक होगा मतदान

5 Sept 20239:26:14 PM
Ghosi By Election 2023: नहीं टूट सका बीते उपचुनाव का कीर्तिमान, मार्च 2017 में हुआ था सर्वाधिक मतदान

घोसी विधानसभा उपचुनाव का मतदान मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। इसी के साथ 10 प्रत्याशियों का भविष्य इवीएम में कैद हो गया। उपचुनाव में कुल 455 बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। घरों से मतदाता निकले तो देर शाम तम बूथों पर डंटे रहे। मतदान में छह बजे तक कुल 49.42 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव को लेकर काफी उत्साह रहा पर यह उत्साह मतदाओं को केंद्र तक लाने में विफल रहा।

5 Sept 20234:55:39 PM
भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर

Ghosi Bypoll: घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। परिणाम आठ सितंबर को घोषित होगा। भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच कांटे का मुकाबला है।

5 Sept 20233:54:20 PM
घोसी चुनाव में PAC की 24 कंपनी तैनात

स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांंत कुमार ने कहा- "चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप फोर्स लगाई गई है...जो भी शिकायतें मिल रही हैं उसपर तत्काल कार्रवाई हो रही है। दोपहर 1 बजे तक 33.05% मतदान हुआ है...हमने CAPF और PAC मिलाकर लगभग 24 कंपनी वहां तैनात की है, इसके अलावा सिविल पुलिस की भी तैनाती की गई है।

5 Sept 20233:20:38 PM
घोसी में खिलेगा कमल: दारा सिंह चौहान

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा- घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान एकतरफा चुनाव जीत रहे हैं। कमल प्रचंड बहुमत के साथ घोसी में खिल रहा है।

#WATCH | On Ghosi assembly by-polls, UP Deputy CM Brajesh Pathak "In Ghosi assembly by-polls BJP candidate Dara Singh Chouhan is winning the election one-sided. People from all communities are voting for BJP and lotus will bloom in Ghosi..." pic.twitter.com/NUojzb6HlZ

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2023
5 Sept 20233:14:15 PM
शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान: दारा सिंह चौहान

Ghosi Bypoll 2023: भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा- पूरी विधानसभा में हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। साथ ही उन्होंने खुद के जीतने का दावा भी किया।

#WATCH | Mau, UP: "I can see that all the people in the Vidhan Sabha are preparing to vote for BJP. It shows how people here have shown trust in the leadership of PM Modi and how UP saw development in the leadership of CM Yogi...When the results are out on September 8, BJP will… pic.twitter.com/oQiEK8vy13

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2023
5 Sept 202311:39:16 AM
सपा प्रत्याशी के बेटे पर मुकदमा दर्ज

 सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह पर केस दर्ज किया गया है। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस कांस्टेबल को धमकी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

5 Sept 202311:37:29 AM
11 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 21.57 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस सीट पर 10 प्रत्याशी अपना दावा कर रहे हैं।

5 Sept 202310:38:48 AM
शाम छह बजे तक होगा मतदान

Ghosi Bypoll Election 2023: इसमें भाजपा से दारा सिंह चौहान, सपा के सुधाकर सिंह, आम जनता दल से राजकुमार चौहान, जनता क्रांति पार्टी से मुन्नीलाल चौहान, जनराज्य पार्टी से सुनील चौहान, जन अधिकार पार्टी से अफरोज आलम, पीस पार्टी सनाउल्लाह आजमी, बहुजन मुक्ति पार्टी से रविंद्र प्रताप सिंह हैं। इसके अलावा निर्दलीय विनय कुमार व रमेश पांडेय हैं। इन दसों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम छह बजे तक ईवीएम में बंद हो जाएगा। प्रथम चक्र के बाद दूसरे चक्र से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।

5 Sept 202310:20:05 AM
सुबह 9 बजे तक 9.12 प्रतिशत हुआ मतदान

Ghosi By Election 2023: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुबह 9 बजे तक 9.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

5 Sept 202310:10:55 AM
शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा मतदान

Ghosi By Election 2023: मऊ जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया- 2 जोन, 27 सेक्टर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।

#WATCH | Mau, UP: "Votes are being conducted peacefully. The process is going smoothly at all polling booths. Our officials are on the field. There is no problem so far. We are taking feedback constantly from zonal magistrate..." says Mau District Magistrate Arun Kumar https://t.co/viq2pugJQJ pic.twitter.com/Bp5GOIqpIj

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2023
5 Sept 20239:48:32 AM
घोसी में मतदान जारी

मऊ में घोसी विधानसभा सीट पर मतदान जारी है। मुस्लिम महिलाएं भी मतदान में जमकर भागीदारी कर रही हैं।

#WATCH | Mau, UP: Voting underway for Ghosi Assembly by-poll.

Visuals from Madrasa Arabia Khairul Madaris, Madhapur Ghosi, Polling booth 132, 133, 134, 135. pic.twitter.com/CGAIby7JpV

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 5, 2023
5 Sept 20239:32:27 AM
चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Ghosi By Election 2023: घोसी विधानसभा सीट पर मंगलवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। बूथों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। घोसी के मदरसा खैरूल मदारिस को सखी बूथ बनाया गया है। यहां मतदान कर्मी से लेकर सुरक्षाकर्मी महिला हैं। शुरुआती दौर में बूथों पर कम मतदाता पहुंच रहे हैं। कुल 430394 मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लगभग 455 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अफसरों की गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं। प्रेक्षक सहित जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं। मतदान को करीब डेढ़ घंटा हो गया है लेकिन अभी तक कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं है।

5 Sept 20239:25:33 AM
455 बूथों पर धीमी गति से चल रहा वोट

Ghosi By Election 2023: शुरुआती दौर में बूथों पर कम मतदाता पहुंच रहे हैं। कुल 430394 मतदाता दस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लगभग 455 बूथों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

5 Sept 20239:06:52 AM
सपा ने प्रशासन पर लगाए आरोप

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए कहा- घोसी विधानसभा उपचुनाव में अल्पसंख्यक बाहुल्य बूथ संख्या 274,275,276 पर आधार कार्ड की चेकिंग के नाम पर वोट नहीं पड़ने दे रहा प्रशासन।

घोसी विधानसभा उपचुनाव में अल्पसंख्यक बाहुल्य बूथ संख्या 274,275,276 पर आधार कार्ड की चेकिंग के नाम पर वोट नहीं पड़ने दे रहा प्रशासन।

संज्ञान ले चुनाव आयोग , निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित हो।@ECISVEEP @ceoup @DMMau1

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) September 5, 2023
5 Sept 20238:54:56 AM
बसपा ने नहीं उतारा प्रत्याश

बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का कहना है कि बहन जी (मायावती) ने जब उपचुनाव न लड़ने का निर्णय किया है तब फिर घोसी के उपचुनाव से न पार्टी पदाधिकारियों और न ही समर्थकों का कुछ लेना-देना है।

5 Sept 20238:32:24 AM
शांतपूर्ण मतदान की तैयारियां

चुनाव आयोग ने घोसी विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां की हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदान पर सतर्क नजर रखने के लिए आयोग ने एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक तथा एक पुलिस प्रेक्षक तैनात किए हैं।

5 Sept 20238:11:20 AM
ये प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान में

Ghosi By Election Candidate: भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के अलावा आम जनता दल से राजकुमार चौहान, जनता क्रांति पार्टी से मुन्नीलाल चौहान, जनराज्य पार्टी से सुनील चौहान, जन अधिकार पार्टी से अफरोज आलम, पीस पार्टी से सनाउल्लाह आजमी, बहुजन मुक्ति पार्टी से रविंद्र प्रताप सिंह के अलावा निर्दलीय विनय कुमार व रमेश पांडेय चुनाव मैदान में हैं।

5 Sept 20238:06:00 AM
I.N.D.I.A. की यूपी में पहली परीक्षा

घोसी विधानसभा उपचुनाव उत्तर प्रदेश में आइएनडीआइए की पहली परीक्षा है तो भाजपा यह उपचुनाव जीत कर अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले समर्थकों को सकारात्मक संदेश देना चाहेगी।

5 Sept 20238:05:12 AM
सपा और भाजपा में होगी कांटे की टक्कर

Ghosi By Election 2023: उपचुनाव में भाजपा के दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us