विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवर के साथ बना लिया न्यूड वीडियो, ब्लैकमेल कर लिए दो लाख रुपये और जेवर; पीड़ित महिला पहुंची थाने

By Abhay Kumar Edited By: Prateek Gupta
Updated: Wed, 15 Apr 2026 03:42 PM (IST)

मथुरा के शेरगढ़ में एक महिला को देवर के साथ बनाए गए न्यूड वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये ठगे गए। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। बाद में उन्होंने सोने की हसली और चांदी के कुंडल भी मांगे।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

संवाद सूत्र, सुरीर (मथुरा)। देवर के साथ बनाए गए न्यूड वीडियो को दिखाकर उसे गांव में वायरल करने की धमकी देकर एक महिला को ब्लैकमेल कर दो लाख रुपये हड़प लेने के मामला सामने आया है।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला थाना शेरगढ़ क्षेत्र में एक गांव का है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ट्रक ड्राइवर हैं, जो अक्सर बाहर रहते हैं।

28 फरवरी को गांव के सद्दाम और इमरान उसके घर आए और मोबाइल फोन पर देवर के साथ उसकी नग्न वीडियो दिखाते हुए कहा कि उन्होंने यह उसके घर के पीछे मस्जिद की ओर ऊपर लगे रोशनदान से बनाई है।

आरोपियों ने धमकी दी कि दो लाख रुपये दे दो नहीं तो यह वीडियो पूरे गांव में प्रसारित कर उसकी बदनामी कर देंगे। बदनामी के डर से उसने घर बनाने के लिए बचाकर रखे दो लाख रुपये सद्दाम और इमरान को दे दिए।

उसने हाथ जोड़कर दोनों लोगों से वह वीडियो डिलीट करने के लिए कहा लेकिन आरोपियों ने उस वीडियो को डिलीट नहीं किया। 10 मार्च को मौका देखकर वह दुबारा घर में घुस आए और ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपये की मांग करने लगे।

उसने अब घर में रुपये न होने की बात कही तो वह उसके गले से सोने की हसली और कानों से चांदी के कुंडल मांगने लगे। इसका विरोध करते हुए उसने देने से मना कर दिया। शोर शराबा सुनकर स्वजन आ गए।

जिन्हें देखकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी और वीडियो को गांव में वायरल करने की धमकी देते हुए चले गए। ईद पर आए पति को उसने इस घटना के बारे में बताया।

बदनामी की वजह से उसके पति मामले को अभी तक बातचीत के जरिये सुलझाने की कोशिश करते रहे लेकिन उपरोक्त दोनों लोग नहीं माने। शेरगढ़ थाना प्रभारी अजय किशोर का कहना है कि पीड़िता की ओर से दिए प्रार्थना पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।