संत प्रेमानंद पर विवादित बयानबाजी पड़ी भारी, वृंदावन के संतों-धर्माचार्यों ने दिनेश फलाहारी पर लिया बड़ा एक्शन
संत प्रेमानंद पर विवादित बयानबाजी करने वाले दिनेश फलाहारी का वृंदावन के संतों ने सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

HighLights
संत प्रेमानंद पर दिनेश फलाहारी की विवादित बयानबाजी।
वृंदावन के संतों ने सामूहिक बहिष्कार का निर्णय लिया।
फलाहारी पर संतों की छवि धूमिल करने का आरोप।
जागरण संवाददाता, वृंदावन। संत प्रेमानंद को लेकर पिछले दिनों विवादित बयानबाजी करने वाले श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी का संतों ने सामूहिक व धार्मिक बहिष्कार करने की घोषणा की है। गुरुवार को रमणरेती के हनुमान टेकरी आश्रम में हुई एक बैठक में संत, धर्माचार्य व ब्रजवासियों ने इसका निर्णय लिया।
महांत दशरथ दास की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने दिनेश फलाहारी पर आरोप लगाया कि वे संतों, धर्माचार्यों, तीर्थपुरोहितों के विरुद्ध निराधार आरोप लगा रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर छवि धूमिल कर रहे हैं। दिनेश शर्मा उर्फ दिनेश फलाहारी की विवादित बयानबाजी पर कड़ा विरोध करते हुए उनके विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
साथ ही, उनके सामाजिक एवं धार्मिक बहिष्कार की घोषणा की गई। संतों ने कहा कि संत समाज की गरिमा एवं सनातन धर्म की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती।
यह भी पढ़ें- सुशांत गोल्फ सिटी की निगरानी के लिए LDA नियुक्त करेगा फाइनेंस एडवाइजर, जल्द जारी होगा विज्ञापन
वे लगातार प्रतिष्ठित संतों और धर्माचार्यों के विरुद्ध बिना पर्याप्त प्रमाण के गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। संतों ने कहा कि बिना किसी प्रमाण के सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं।
