विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संत प्रेमानंद पहुंचे श्रीराधा केलिकुंज, झलक पाने को उमड़ पड़ी भीड़

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Fri, 23 Oct 2026 01:44 PM (IST)

संत प्रेमानंद शुक्रवार सुबह श्रीराधा केलिकुंज पहुंचे, जहां उनके दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग आधे ...और पढ़ें

शुक्रवार सुबह श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद।

शुक्रवार सुबह श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में संत प्रेमानंद।

HighLights

  1. संत प्रेमानंद शुक्रवार सुबह श्रीराधा केलिकुंज पहुंचे।

  2. आधे घंटे बाद वे यमुना पार आश्रम लौट गए।

संवाद सहयोगी, वृंदावन। संत प्रेमानंद शुक्रवार की सुबह एकबार फिर जब श्रीराधा केलिकुंज पहुंचे तो भक्तों की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। भोर के अंधेरे में पंहुचे संत प्रेमानंद के वृंदावन आने की सूचना मिलते ही भक्तों ने केलिकुंज की ओर दौड़ लगा दी। लगभग आधा घंटे श्रीराधा केलिकुंज में रहने के बाद संत प्रेमानंद वापस यमुना पार नए आश्रम के लिए रवाना हो गए।

यमुना पार जहांगीर पुर गांव में नए आश्रम यमुना विहार आश्रम में एकांतवास कर रहे संत प्रेमानंद शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराधा केलिकुंज पहुंचे। संत प्रेमानंद के श्रीराधा केलिकुंज पहुंचने की सूचना जैसे ही भक्तों को मिली हर कोई केलिकुंज के लिए दौड़ पड़ा।

आश्रम के बाहर भक्तों की भारी भीड़ जमा हो गई। लगभग आधा घंटे आश्रम में रहने के बाद संत प्रेमानंद वापस यमुना विहार आश्रम के लिए रवाना हो गए।